संजय दत्त (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पाकिस्तानी फैन ने संजू बाबा को दिया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17, नगरिस-सुनील दत्त की तस्वीर भी है छपी

Pakistani Influencer Kashif Zameer: संजय दत्त को दुबई में पाकिस्तानी फैन काशिफ जमीर ने सोने की परत वाला आईफोन-17 गिफ्ट किया। फोन में संजय और उनके माता-पिता की फोटो भी शामिल है।

स्नेहा मौर्या

Sanjay Dutt Gold iPhone Pakistani Influencer: बॉलीवुड के "संजू बाबा" संजय दत्त के फैंस न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में उनकी दीवानगी रखते हैं। हाल ही में उन्हें एक बेहद खास और अनोखा तोहफा मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। पाकिस्तान के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काशिफ जमीर ने संजय दत्त को सोने की परत वाला iPhone-17 गिफ्ट किया। इस खास उपहार की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मुलाकात दुबई में हुई, जहां काशिफ ने अपने हाथों से फोन संजय को दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही काशिफ बॉक्स खोलता है और फोन निकालता है, संजय दत्त बेहद उत्सुकता और खुशी के साथ उसे हाथ में लेते हैं। इस iPhone की खासियत सिर्फ सोने की परत नहीं है, बल्कि इसमें संजय दत्त के माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त की ग्रुप फोटो भी शामिल है। फोन पर ऊपर अंग्रेजी में लिखा है, "Sanju" और नीचे "Love," जो इसे और भी व्यक्तिगत और भावनात्मक बनाता है।

संजय दत्त को मिला सोने की परत वाला iPhone-17

संजय दत्त ने इस अनोखे गिफ्ट को देखकर खुशी जताई और बाद में फोन को मेज पर रखा। इस दौरान दोनों की सेल्फी भी सामने आई, जिसमें एक फोटो में काशिफ ने संजय के गाल को चूमा भी है। काशिफ ने संजय की पत्नी मान्यता दत्त के लिए भी एक खास ज्वैलरी सेट गिफ्ट किया, जिससे यह मुलाकात और भी यादगार बन गई।

आईफोन-17 की कीमत आम तौर पर ₹1,82,900 से लेकर ₹1.43 करोड़ तक होती है। कस्टमाइजेशन और सोने की परत के चलते इसकी कीमत और भी बढ़ जाती है, जिससे यह गिफ्ट वास्तव में बेहद खास और मूल्यवान बन गया है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आईं। कुछ ने मजाक में लिखा, "ये संजय को मामू बना रहा है," तो कुछ ने कहा, "बाबा को भी चूना लगा दिया होगा।" वहीं कुछ लोगों ने सोने की परत के नकली होने का भी अनुमान लगाया।

इस अनोखे और वैभवशाली गिफ्ट ने न केवल संजय दत्त के फैंस का ध्यान खींचा, बल्कि उनकी लोकप्रियता को सोशल मीडिया पर और बढ़ा दिया है। यह घटना साबित करती है कि संजय दत्त का करिश्मा और फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, बल्कि विदेशों में भी बेहद मजबूत है।

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro की बिक्री से पहले दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी कतारें, रात से स्टोर के बाहर जुटे ग्राहक; VIDEO

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम