करीना कपूर खान, रोनित रॉय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सैफ के हमले के बाद करीना कपूर भी बनी थीं टारगेट, रोनित रॉय ने किया बड़ा खुलासा

जनवरी 2025 में सैफ अली खान पर हमले के बाद करीना कपूर की कार पर भी हमला हुआ था। हाल ही में इसका खुलासा रोनित रॉय ने किया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी सिक्योरिटी एजेंसी ने ये जिम्मेदारी संभाली थी।

स्नेहा मौर्या

Ronit Roy-Kareena Kapoor Khan: जनवरी 2025 में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान के साथ हुई चौंकाने वाली घटना ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। 16 जनवरी की रात उनके मुंबई स्थित घर में एक घुसपैठिया चोरी के इरादे से दाखिल हुआ और सैफ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी भी हुई।

अब इसी मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल, मशहूर एक्टर और सिक्योरिटी सर्विस प्रोवाइडर रोनित रॉय ने बताया कि सैफ अली खान के बाद करीना कपूर खान भी इस हमले की शिकार होते-होते बची गई थीं।

रोनित रॉय ने करीना कपूर को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही मीडिया से बातचीत में रोनित ने खुलासा किया कि "जब सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिली और वह घर लौट रहे थे, तो माहौल बहुत तनावपूर्ण था। हर तरफ मीडिया और लोगों की भीड़ लगी थी और इसी दौरान करीना जब घर लौट रही थीं, तब उनकी कार पर किसी ने हमला कर  हुआ। कार थोड़ी हिली, जिससे वो काफी डर गई थीं।"

रोनित ने आगे बताया कि जैसे ही करीना की कार की स्थिति असुरक्षित लगी, उन्होंने खुद सैफ को लेने का जिम्मा संभाला और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया। "हमारी सिक्योरिटी पहले से वहां तैनात थी और हमें मुंबई पुलिस का भी पूरा सहयोग मिला। उन्होंने आगे कहा कि सौभाग्य से, अब सब कुछ ठीक है और डरने की कोई नहीं है।"

जनवरी 2025 में सैफ अली खान पर हुआ था हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 जनवरी की रात हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था और सैफ-करीना के छोटे बेटे जेह अली खान के कमरे तक पहुंच गया था। नैनी ने समय रहते घुसपैठिये को देख लिया और शोर मचाया, जिसके बाद सैफ वहां पहुंचे। फिर हमलावर से हाथापाई में सैफ  को काफी ज्यादा चोट लग गई, जिसकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां उनकी सर्जरी हुई।

बता दें, इस गंभीर घटना के बाद सैफ और करीना के बंगले की सिक्योरिटी को रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी को सौंपा गया, जिन्होंने स्थिति को संभालते हुए स्टार कपल को राहत पहुंचाई।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत