करीना कपूर-सैफ अली खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

स्कूल फंक्शन में छाए जेह, परफॉर्मेंस देख खुशी से झूम उठे करीना-सैफ, यूं कपल ने लुटाया प्यार

Jeh Ali Khan Performance: धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे में करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह ने परफॉर्म किया, जिसे देखकर स्टार पेरेंट्स खुशी से झूम उठे।

स्नेहा मौर्या

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan Son Jeh School Function: बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक बार फिर अपने फैमिली मोमेंट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जूनियर स्कूल एनुअल डे फंक्शन के दौरान स्पॉट किया गया, जहां उनके छोटे बेटे जेह अली खान ने स्टेज पर परफॉर्म किया। इस खास मौके का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही जेह स्टेज पर परफॉर्म करते हैं, करीना और सैफ खुद को रोक नहीं पाते। दोनों अपने बेटे को देखकर बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आते हैं। सैफ अली खान जहां सीट पर बैठे-बैठे जोरदार तालियां बजाते दिखे, वहीं करीना कपूर बार-बार खड़ी होकर बेटे को फ्लाइंग किस देती नजर आईं।

स्कूल फंक्शन में बेटे जेह की परफॉर्मेंस देख खुश हुए करीना-सैफ

इस वीडियो को ईशा अंबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में जेह अपने पेरेंट्स को देखकर मुस्कुराते हैं और उन्हें भी फ्लाइंग किस करते हैं। पेरेंट्स का प्यार और बच्चे की मासूम खुशी ने फैंस का दिल जीत लिया है। यूजर्स इस वीडियो को बेहद क्यूट बता रहे हैं और करीना-सैफ की पैरेंटिंग की तारीफ कर रहे हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। शादी के चार साल बाद, 2016 में उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ, जो बचपन से ही मीडिया फेवरेट रहे हैं। इसके बाद 2021 में जेह अली खान ने परिवार में खुशियां बढ़ाईं। करीना कई इंटरव्यूज में अपने दोनों बेटों के नेचर के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। उनके मुताबिक, जहां तैमूर काफी शांत और सीरियस हैं, वहीं जेह पूरे घर में तूफान की तरह मस्ती करते रहते हैं।

काम के साथ-साथ करीना और सैफ बच्चों की परवरिश पर भी खास ध्यान देते हैं। जब फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी मुंबई आए थे, तब करीना अपने दोनों बेटों को उनसे मिलवाने भी पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

एक्ट्रेस आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम’ में अव्नि कामत सिंघम के किरदार में देखा गया था। आने वाले समय में वह फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान हाल ही में ‘ज्वैल थीफ’ में दिखे थे और अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो