- Hindi News »
- Business »
- Isha Ambani With Anand Piramal Visit Mahakumbh 2025
Isha Ambani : मुकेश अंबानी की बेटी ने पति संग महाकुंभ में लगायी आस्था की डुबकी, वैदिक मंत्रों के साथ किया स्नान
- Written By: अपूर्वा नायक
ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल और अपने कुछ बाकी दोस्तों के साथ मौजूद थी। इससे पहले 11 फरवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत, छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ स्नान कर चुके हैं।

ईशा अंबानी (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : महाकुंभ खत्म होने में सिर्फ 1 ही दिन बाकी है, जिसके चलते वीवीआईपी लोग प्रयागराज में डुबकी लगाने का मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंची। महाकुंभ में पहुंचकर ईशा ने अपने पति के साथ पूरे विधि विधान के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगायी।
महाकुंभ में स्नान के लिए ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल और अपने कुछ बाकी दोस्तों के साथ मौजूद थी। इससे पहले 11 फरवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत, छोटी बहू राधिका मर्चेंट और मां कोकिलाबेन के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने संगम में आस्था का डुबकी लगायी थी।
मंत्रोच्चार के साथ किया स्नान
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने अपने पति के साथ त्रिवेणी संगम में वैदिक मंत्रोच्चार का साथ स्नान किया। इस दौरान उनके साथ कई हिंदू संतों की भी मौजूदगी रही, जिन्होंने उन्हें मंत्रोंच्चार के बीच संगम में स्नान कराया। इससे पहले भी कई बिजनेसमैन और बॉलीवुड स्टार्स ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगायी थी। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, प्रीति जिंटा और सोनाली बेंद्रे जैसे सेलिब्रिटियों का नाम शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा? क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट? इनसाइड स्टोरी
RIL का रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी मुकेश अंबानी ने नहीं ली ₹1 की भी सैलरी; बिना तनख्वाह कैसे कमाए ₹4000 करोड़?
टेलीकॉम, रिटेल और FMCG के बाद अब आइसक्रीम पर रिलायंस की नजर, लॉन्च किया नया ब्रांड, कितना बड़ा है मार्केट?
अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
कल होगा आखिरी स्नान
कल यानी 26 फरवरी को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का समापन होने जा रहा है। महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन हो जाएगा। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने आखिरी स्नान के चलते पूरे मेला क्षेत्र और शहर को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। साथ ही पूरे शहर में भारी पुलिसफोर्स को तैनात किया गया है। महाकुंभ के आखिरी स्नान के मौके पर 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के संगम आने की उम्मीद की जा रही है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
करीब 63.36 करोड़ लोगों ने किया स्नान
आस्था के सबसे बड़े समागम में प्रयागराज महाकुंभ में देश के कोने कोने से भक्तों का आगमन हो रहा है। अभी तक महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 63 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 1.30 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने संगम में डुबकी लगायी है। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में अभी तक 63.36 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।
Isha ambani with anand piramal visit mahakumbh 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया के 96 गांव बाढ़ के रेड जोन में, छह नदियों से बैकवाटर का खतरा बढ़ा
Jun 14, 2026 | 09:17 AMGemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा
Jun 14, 2026 | 09:17 AM14 जून का इतिहास: टेनिस क्वीन स्टेफी ग्राफ व सिनेमा के जादूगर के. आसिफ का जन्मदिन, जानें और क्या है खास?
Jun 14, 2026 | 09:15 AMममता-महुआ-सौगत समेत 5 सांसदों का घेराव! काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कोर्ट घसीटने की दी चेतावनी
Jun 14, 2026 | 09:06 AMPM Modi G7 Summit: G7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रों से करेंगे अहम मुलाकात
Jun 14, 2026 | 08:57 AMक्या आप भी एसिडिटी में पीते हैं Eno? ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम
Jun 14, 2026 | 08:51 AMIran Radar Attack: ईरान ने बहरीन और कुवैत में तबाह किए अमेरिकी रडार, सैटेलाइट से खुलासा
Jun 14, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














