पवन सिंह, आहाना कुमरा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Rise and Fall से बाहर आने के बाद आहाना को मिली जान से मारने की धमकी, पवन सिंह के फैंस पर लगाया आरोप

Aahana Kumra Interview: आहाना कुमरा रियलिटी शो राइज एंड फॉल से बाहर हो गई हैं और उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें पवन सिंह के कुछ फैंस की ओर से जान से मारने और दुष्कर्म की धमकियां मिली है।

स्नेहा मौर्या

Aahana Kumra Death Threats: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में बॉलीवुड और रीजनल इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे नजर आए। इन्हीं में से एक थे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस आहाना कुमरा, जिनकी ऑन-स्क्रीन बहसें और टकराव सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहे।

शो के दौरान दोनों के बीच कई बार गरमागरम बहस हुई, लेकिन शो से बाहर होने से पहले उन्होंने आपसी मतभेद दूर कर लिए थे। आहाना और पवन सिंह ने एक-दूसरे से माफी भी मांग ली थी, जिससे फैंस को लगा कि अब विवाद खत्म हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आहाना कुमरा को मिली जान से मारने की धमकी

लेकिन हाल ही में ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर होने के बाद आहाना कुमरा ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पवन सिंह के कुछ फैंस की ओर से जान से मारने और दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। आहाना ने आगे कहा,“मैं शो से बाहर आई और मुझे लगातार धमकी भरे मैसेज आने लगे। मैंने तो कुछ गलत नहीं कहा था, फिर भी मेरे खिलाफ इस तरह की नफरत क्यों फैलाई जा रही है? ये सोचकर मैं हैरान हूं कि हम किस दौर में जी रहे हैं, जहां किसी महिला की राय पर उसे ऐसी धमकियां दी जाती हैं।”

आहाना ने यह भी बताया कि उन्होंने इन धमकियों के स्क्रीनशॉट शो के मेकर्स को भी भेजे हैं, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। एक्ट्रेस के मुताबिक, पवन सिंह के साथ उनका झगड़ा शो के मंच पर ही खत्म हो गया था। उन्होंने कहा, “मैं आज भी पवन सिंह का सम्मान करती हूं। उन्होंने शो में मेरे साथ माफी मांगी थी, जबकि कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपने बर्ताव के लिए सॉरी तक नहीं कहा। लोग कभी-कभी गुस्से में कुछ कह देते हैं, लेकिन इस तरह की धमकियां देना बिल्कुल गलत है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

आहाना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सेलेब्स और फैंस उनके समर्थन में आगे आए हैं और ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं, शो ‘राइज एंड फॉल’ पहले से ही अपने ड्रामे और विवादों के कारण चर्चा में है, और अब यह नया मामला एक बार फिर इस शो को सुर्खियों में ले आया है।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो