- Hindi News »
- Entertainment »
- Pawan Singh Jyoti Singh Lucknow House Police
पवन सिंह की पत्नी ने किया जहर खाने का ऐलान, रोते हुए ज्योति सिंह ने पोस्ट किया वीडियो
- Written By: अनिल सिंह
Pawan Singh Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह न्याय की गुहार लगाते हुए लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह ने पुलिस बुला ली। तलाक का मामला सुर्खियों में।

पवन सिंह बीजेपी से जुड़ते ही पत्नी पहुंची घर, भोजपुरी एक्टर ने बुला ली पुलिस
Pawan Singh Call Police For Jyoti Singh: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। शनिवार, 5 अक्टूबर को अभिनेता ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया, जिसके बाद उनके आगामी चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, उनके इस बड़े राजनीतिक कदम से पहले ही, उनकी पत्नी ज्योति सिंह के एक भावुक कदम ने सब का ध्यान खींच लिया है। ज्योति सिंह लगातार सोशल मीडिया पर अपने पति पर इल्जाम लगा रही थीं और अब वो न्याय की गुहार लगाते हुए सीधे पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर पहुंच गई हैं।
ज्योति सिंह ने लखनऊ पहुँचकर एक वीडियो शेयर किया और दिखाया कि उनके साथ क्या हो रहा है। ज्योति ने बताया कि वो अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के कहने पर पवन सिंह के घर पहुँची थीं, लेकिन अभिनेता ने उनसे मिलने या बात करने के बजाय पुलिस बुला ली।
सम्बंधित ख़बरें
Akshara Singh Song: ‘घिस घिस घिस’ से सोशल मीडिया पर छाईं अक्षरा सिंह, नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी
रणवीर सिंह-फरहान अख्तर विवाद पर Poonam Dhillon का रिएक्शन, बोलीं- फिल्म रुकती है तो सबसे ज्यादा नुकसान…
‘मैं ठीक होकर वापस आऊंगी’, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Pankaj Bhadouria ने अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो
Malaika Arora का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर करारा जवाब, बोलीं- अब लोगों की राय से तय नहीं होती मेरी खुशी
पवन सिंह ने बुलाई पुलिस, पत्नी ने दिखाई घर की हकीकत
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने घर के बाहर का नजारा दिखाया और कैप्शन में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा, “आप लोग के कहने पर आई पवन जी के घर पे और मेरे पर FIR कर दिए और पुलिस बुला लिए, हिम्मत हार गई अब क्या करूं। अब में यहां से नहीं जाऊंगी। आप लोग ही अब इंसाफ करिए।”
ये भी पढ़ें- कांतारा चैप्टर 1 ने संडे को फिर मचाई तबाही, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस
“अब आप फैसला करेंगे कि हमें न्याय कैसे मिलेगा”
ज्योति सिंह ने एक और वीडियो बनाकर अपने फैंस को संबोधित किया, जिसमें वो घर पर मौजूद लेडी पुलिस से बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, “हम आप लोगों के कहने पर आए थे कि आपने कहा था भाभी आप जाइए, देखें आपको कौन निकालता है। हम उनकी पत्नी बनकर यहां आए थे। देख लीजिए पुलिस वाले हमको लेने आए हैं। हम थाने में जा रहे हैं। अब आप फैसला करेंगे कि हमें न्याय कैसे मिलेगा।” उन्होंने अपनी थकावट और हार मान लेने की भावना व्यक्त करते हुए अपने फैंस से इंसाफ की अपील की है।
जहर खाने की बात भी कही
इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने जहर खाने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जबरन थाने ले जाने की कोशिश की गई तो वो यहीं जहर खा कर अपनी जान दे देंगी।
पहले से चर्चा में है तलाक और विवाद
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है। 2018 में शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते में कथित तौर पर खटास आ गई थी और ज्योति ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक का केस दायर किया। हालांकि, बीच में काउंसलिंग के दौरान दोनों कुछ समय के लिए साथ रहने को राजी भी हुए थे, लेकिन उनके बीच दूरियां बढ़ती गईं। अब जब पवन सिंह राजनीति में आ रहे हैं, तो उनकी निजी जिंदगी का यह विवाद उनके करियर के लिए चुनौती बन सकता है।
Pawan singh jyoti singh lucknow house police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान
May 29, 2026 | 08:04 PMजबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला
May 29, 2026 | 08:00 PMपेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
May 29, 2026 | 07:57 PMप्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














