वीरेंद्र सहवाग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

वीरेंद्र सहवाग बने राइज एंड फॉल सीजन 2 के होस्ट, पैसे-रणनीति और बदलते रिश्तों के बीच होगा गेम

Rise And Fall 2 Host: राइज एंड फॉल 2 का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शो में होस्ट के तौर पर OTT डेब्यू कर रहे हैं। शो में 15 सेलेब्स रूलर्स और वर्कर्स में बंटेंगे।

सोनाली झा

Virender Sehwag Rise And Fall Season 2 Promo: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस शो के जरिए सहवाग ओटीटी की दुनिया में बतौर होस्ट अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। प्रोमो में उनका वही बेबाक और मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग जिंदगी के उतार-चढ़ाव की बात करते हुए दर्शकों को शो की अनिश्चित दुनिया से परिचित कराते हैं। उनका कहना है कि क्रिकेट और रियलिटी शो में एक बड़ी समानता है और वह है आखिरी पल तक कुछ भी बदल जाने की संभावना। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने मुझे एक बात सिखाई है- आखिरी बॉल से पहले कोई मैच जीता नहीं जाता और 'राइज एंड फॉल सीजन 2' इस अनिश्चितता को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है।

पेंटहाउस और बेसमेंट में बंटेगा पूरा गेम

'राइज एंड फॉल सीजन 2' में 15 सेलेब्स हिस्सा लेंगे, जिन्हें दो ग्रुप रूलर्स और वर्कर्स में बांटा जाएगा। रूलर्स पेंटहाउस में रहकर शानदार सुविधाओं का आनंद लेंगे, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहकर कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना होगा। इस गेम में हर फैसला, दोस्ती और रणनीति कंटेस्टेंट्स के लिए अहम होगी। एक छोटी सी चाल भी गेम का पूरा समीकरण बदल सकती है।

यहां कोई आसान जीत नहीं है

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि शो में सिर्फ टॉप तक पहुंचना ही चुनौती नहीं है, बल्कि वहां टिके रहना उससे भी ज्यादा मुश्किल होगा। कंटेस्टेंट्स को यह समझना होगा कि कब हमला करना है, कब बचाव करना है और कब गेम को समझने के लिए रुकना है। उन्होंने कहा कि पैसे, रणनीति और लगातार बदलते रिश्तों के बीच कंटेस्टेंट्स को हर समय सतर्क रहना होगा।

प्राइम वीडियो पर फ्री में होगा स्ट्रीम

वीरेंद्र सहवाग यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि कौन खिलाड़ी जोखिम लेता है, गठबंधन बनाता है और आखिर तक अपनी जगह बनाए रखता है। 'राइज एंड फॉल सीजन 2' का निर्माण बनिजय एशिया ने किया है। यह एमएक्स ओरिजिनल शो प्राइम वीडियो पर फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा। वीरेंद्र सहवाग की होस्टिंग और शो के अनोखे फॉर्मेट को देखते हुए फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर