आलिया भट्ट की डोंट बी शाय की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर, जानें क्या है कहानी

Don’t Be Shy Release Date: आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की ‘डोंट बी शाय’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को होगा। श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह कमिंग और रोमांटिक कॉमेडी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Alia Bhatt Film Don’t Be Shy
आलिया भट्ट, आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt Film Don’t Be Shy: आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के प्रोडक्शन बैनर इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म ‘डोंट बी शाय’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि फिल्म को भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

‘डोंट बी शाय’ एक कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें युवावस्था की दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने और अपने सपनों को समझने की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में चार नए कलाकार आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी युवाओं के उस दौर को दिखाती है, जब वे दोस्ती और प्यार के साथ-साथ अपनी पहचान और भविष्य को लेकर कई तरह के सवालों से गुजरते हैं।

आलिया भट्ट-शाहीन भट्ट ने मिलकर किया प्रोड्यूस

फिल्म का लेखन और निर्देशन श्रीति मुखर्जी ने किया है। वहीं आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने प्रोडक्शन बैनर इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत इसे प्रोड्यूस किया है। ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में नए कलाकारों के अलावा कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म की कास्ट में युवा कलाकारों के साथ अनुभवी कलाकारों का भी अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा।

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने जताई खुशी

फिल्म को लेकर आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने कहा कि ‘डोंट बी शाय’ शुरुआत से ही उनके लिए बेहद खास रही है। दोनों के मुताबिक, फिल्म युवाओं के उस दौर की सच्चाई को दिखाती है, जिसमें दोस्तियां जिंदगी बदल देती हैं, पहला प्यार खास यादें छोड़ता है और दिल टूटने के बाद इंसान खुद को समझने की कोशिश करता है। उन्होंने फिल्म की यंग कास्ट की तारीफ करते हुए कहा कि कलाकारों की एनर्जी, आपसी केमिस्ट्री और अपने किरदारों के प्रति उनकी समझ ने फिल्म को खास बनाया है।

Alia Bhatt Film Don’t Be Shy
सलमान खान ने करण जौहर को दी हां, कॉफी विद करण 9 के ओपनिंग एपिसोड में अकेले आएंगे भाईजान, जानें क्या होगा खास

25 सितंबर को दुनियाभर में होगी स्ट्रीम

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने उम्मीद जताई कि भारत के साथ दुनियाभर के दर्शक भी इस कहानी से जुड़ पाएंगे। ‘डोंट बी शाय’ का ग्लोबल प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को होगा। फिल्म भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। इसे हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीम किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com