जया बच्चन और रेखा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रेखा बोरिंग नहीं है...पैप्स अपीयरेंस को लेकर जया बच्चन से तुलना करने पर शोभा डे ने किया रिएक्ट

Shobhaa De Interview: पैपराजी को लेकर जया बच्चन और रेखा के अलग-अलग रवैये पर शोभा डे ने खुलकर बात की है। उन्होंने रेखा को दिलचस्प और जया बच्चन को बोरिंग बताते हुए बड़ा बयान दिया।

स्नेहा मौर्या

Shobhaa De On Rekha Vs Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराएं जया बच्चन और रेखा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। जहां जया बच्चन को पैपराजी पर नाराज होते हुए कई बार देखा गया है, वहीं रेखा कैमरों के सामने पूरे कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ पोज देती नजर आती हैं। अब इन दोनों एक्ट्रेसेस के रवैये को लेकर मशहूर लेखिका शोभा डे ने अपनी बेबाक राय रखी है, जो चर्चा का विषय बन गई है।

शोभा डे ने की रेखा की तारीफ

जर्नलिस्ट विक्की ललवाणी को दिए एक इंटरव्यू में शोभा डे ने कहा कि रेखा का अंदाज उन्हें बेहद पसंद है। उनके मुताबिक, “रेखा कभी बोरिंग नहीं होतीं। उनकी हर रील देखने में मुझे मजा आता है। यह देखना दिलचस्प होता है कि वह पैपराजी के सामने अगला कदम क्या उठाने वाली हैं।” शोभा डे ने साफ तौर पर कहा कि रेखा, जया बच्चन की तरह पैपराजी से दूरी नहीं बनातीं, बल्कि उन्हें बेहद खूबसूरती से हैंडल करती हैं। उनके शब्दों में, “रेखा पैपराजी को लुभाने की कोशिश करती हैं और यही फर्क मुझे सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है।”

‘रेखा बनना आसान नहीं’

रेखा की पर्सनैलिटी पर बात करते हुए शोभा डे ने उन्हें एक असाधारण महिला बताया। उन्होंने कहा, “रेखा बनना आसान नहीं है। वह जो चाहें, बन सकती हैं। अगर चाहें तो अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत भी निभा सकती हैं, यहां तक कि जेंडर बदलने की क्षमता भी उनमें है।”

शोभा के मुताबिक, रेखा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हर इंसान को अपनी अलग-अलग छवि दिखा सकती हैं। “यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह आपको कौन सी रेखा दिखाना चाहती हैं और यही चीज उन्हें हमेशा दिलचस्प बनाए रखती है,” उन्होंने कहा।

रहस्यमय व्यक्तित्व ही रेखा की ताकत

शोभा डे ने यह भी माना कि रेखा की सबसे बड़ी ताकत उनका रहस्यमय व्यक्तित्व है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रेखा अपने इस रहस्य को कम करती हैं, तो यह उनके लिए खतरनाक हो सकता है। उनके अनुसार, “पिछले 10–15 सालों में ऐसा कोई काम नहीं रहा जिसे वह बार-बार दोहरा सकें। आज उनके पास सबसे बड़ा सहारा उनका रहस्य ही है। अगर वह भी खत्म हो गया, तो फिर कुछ खास नहीं बचेगा।” शोभा डे के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। जहां कुछ लोग रेखा की तारीफ से सहमत नजर आ रहे हैं, वहीं कई यूजर्स जया बच्चन के समर्थन में भी खड़े दिख रहे हैं।

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाएं अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63