फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Dawood Ibrahim Hostary: पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने दावा किया है कि 70 वर्षीय दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में अब भी सक्रिय है, कोकीन लेता है और ISI के संरक्षण में डी-कंपनी चला रहा है।
Former FBI contact Kamran Faridi claims Dawood Ibrahim is still active
दाऊद इब्राहिमसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • FBI के पूर्व संपर्ककर्ता कामरान फरीदी का दावा- दाऊद इब्राहिम अब भी सक्रिय।

  • कराची में कड़ी सुरक्षा के बीच रहने और ड्रग्स कारोबार संभालने का दावा।

  • दाऊद की निजी जिंदगी और डी-कंपनी में अंदरूनी कलह को लेकर भी खुलासे।

Dawood Ibrahim Pakistan Network Exposed: आदित्य घर की फिल्म 'धुरंधर' में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को एक बीमार, बूढ़े और लाचार शख्स के तौर पर दिखाया गया है। अब अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के लिए पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम, अलकायदा और आईएसआईएस के नेटवर्क में काम कर चुके कामरान फरीदी ने दाऊद को लेकर ऐसी बातें कही हैं जो फिल्म में दिखाई गई उसकी तस्वीर से बिल्कुल अलग हैं।

कामरान फरीदी का दावा है कि दाऊद आज भी सक्रिय है और पाकिस्तान में बैठकर अपने नेटवर्क को संभाल रहा है। इतना ही नहीं, उसकी निजी जिंदगी से लेकर ड्रग्स के कारोबार तक को लेकर कामरान ने कई ऐसे दावे किए हैं जिन्होंने अंडरवर्ल्ड की दुनिया को फिर चर्चा में ला दिया है।

अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रात में निकलता है बाहर

  • दाऊद दिन में घर से नहीं निकलता। वह रात 10 बजे के बाद बाहर आता है और फज्र (भोर) की नमाज से पहले लौट जाता है। तनाव बढ़ने पर वह इस्लामाबाद समेत सेफहाउस बदलता रहता है।

  • कड़ी सुरक्षा और मजार का रास्ता कराची के क्लिफ्टन स्थित घर में 35-45 एके-47 से लैस हथियारबंद गार्ड और पाक सेना के एसएसजी कमांडो तैनात रहते हैं।

  • घर के पीछे एक रास्ता भीड़भाड़ वाली मजार की तरफ खुलता है जो आपात स्थिति में भागने का जरिया है।

  • ISI और हाफिज सईद से गठजोड़ छोटा शकील सुरक्षा देखता है और हर शुक्रवार आईएसआई मुख्यालय रिपोर्ट देने जाता है। दाऊद के लश्कर प्रमुख हाफिज सईद से भी गहरे कारोबारी संबंध हैं। इस पूरे खुलासे से यह जाहिर होता है कि दाऊद पूरी तरह सक्रिय है।

Former FBI contact Kamran Faridi claims Dawood Ibrahim is still active
मुंढवा भूमि घोटाला मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट से NCP सांसद पार्थ पवार को बड़ी राहत, जनहित याचिका खारिज

70 वर्षीय इब्राहिम अब भी है सक्रिय

फिल्म 'धुरंधर' में दाऊद को कमजोर और बीमार दिखाया गया है लेकिन फरीदी ने इससे अलग तस्वीर पेश की। उनके मुताबिक करीब 70 साल का दाऊद अब भी डी-कंपनी के कामकाज में सक्रिय है। वह भारत और पाकिस्तान में ड्रग्स के कारोबार पर नजर रखता है।

फरीदी का दावा है कि दाऊद कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहता है और तनाव बढ़ने पर सुरक्षित ठिकाने बदलता है। आलम यह है कि मुंबई शहर धमाकों के बाद पाकिस्तान भागने वाले दाऊद की नई फोटो उपलब्ध नहीं है।

Former FBI contact Kamran Faridi claims Dawood Ibrahim is still active
बालासाहेब ठाकरे के सम्मान पर शिंदे का बयान, शाइना एनसी का किया बचाव; विपक्ष पर भी साधा निशाना

कोकीन का नशा, मुजरा और 20 साल छोटी दूसरी पत्नी

फरीदी के मुताबिक, दाऊद की निजी जिंदगी बेहद आलीशान है लेकिन अंदरूनी कलह भी कम नहीं है। वह पहले महंगी शराब पीता था, अब कोकीन लेता है और मुजरा देखने का शौकीन है। उसकी मीटिंग्स कराची के साउंडप्रूफ 22 जमजमा' में होती हैं।

दाऊद इब्राहिम ने खुद से 20 साल र छोटी महिला से दूसरी शादी की है जिसे 'आयशा भाभी' कहा जाता है। वहीं गिरोह की ईकमान को लेकर भाई अनीस इब्राहिम और छोटा शकील में तनातनी चल रही है।