रीम शेख का चिकनकारी सूट लुक वायरल  
मनोरंजन

Reem Shaikh New Post: रीम शेख का चिकनकारी सूट लुक वायरल, सोशल मीडिया पर छाया देसी अंदाज

Reem Shaikh Traditional Charm: रीम शेख ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह काले रंग के चिकनकारी सूट में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Reem Shaikh Chikankari Suit Look: टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस रीम शेख अपने एक्टिंग टैलेंट के साथ-साथ स्टाइलिश और एलीगेंट फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। बुधवार को रीम ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह काले रंग के लखनऊ चिकनकारी अनारकली सूट में नजर आ रही हैं।

रीम शेख का यह पारंपरिक लुक फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। चिकनकारी सूट की बारीक कढ़ाई और हल्के फैब्रिक ने उनके अंदाज में शालीनता और खूबसूरती दोनों ही जोड़ दी है। इस लुक में रीम शेख ने सादगी और स्टाइल का ऐसा मेल दिखाया है, जो हर किसी को प्रभावित कर रहा है। रीम ने अपने चिकनकारी सूट को मिनिमल मेकअप के साथ कैरी किया है। हल्के-फुल्के मेकअप और खुले बालों ने उनके नैचुरल चार्म को और निखारा।

रीम शेख का लुक

रीम शेख ने सफेद रंग के बड़े झुमके पहन रखे हैं, जो उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहे हैं। फोटोज में रीम अलग-अलग पोज देती दिखाई दीं। उनकी मुस्कान और कॉन्फिडेंस हर फोटो में झलक रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे। फोटोज शेयर करते हुए रीम ने कैप्शन लिखा कि रात को जब चांद चमके। इस खूबसूरत लाइन ने उनकी पोस्ट को और भी खास बना दिया। फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें 'गॉर्जियस' कहा, तो किसी ने 'एलीगेंट क्वीन' बताया।

रीम शेख का करियर

रीम शेख ने टीवी पर अपनी पहचान मजबूत बनाई है। वह ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ और ‘तुझसे है राब्ता’ जैसे पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘वजीर’, ‘गुल मकई’, ‘ट्यूजडे एंड फ्राइडेस’, और ‘होमबाउंड’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं।

फैंस का बढ़ता क्रेज

रीम शेख का नाम कई को-एक्टर्स जैसे जैन इमाम, सेहबान अज़ीम और शगुन पांडे के साथ जुड़ चुका है। कुछ समय पहले उनकी शादी की फोटोज वायरल हुई थीं, जिस पर रीम ने सफाई देते हुए बताया था कि वे फोटोज फेक थीं। रीम शेख के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं और उनकी हर फोटो कुछ ही घंटों में वायरल हो जाती है। उनका ये पारंपरिक अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वह इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और टैलेंटेड अभिएक्ट्रेसेस में से एक हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत