शख्स को इस्कॉन टेंपल के रेस्त्रां में चिकन खाते देख भड़क उठे बादशाह 
मनोरंजन

जानें कौन है इस्कॉन टेंपल के रेस्टोरेंट में चिकन खाने वाला शख्स, भड़के बादशाह

सोशल मीडिया पर ISKCON Temple में घुसकर Chicken खाने शख्स की आलोचना हो रही है। बॉलीवुड सिंगर और फेमस रैपर बादशाह ने भी शख्स की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह चिकन का नहीं चप्पल का भूखा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Badshah Reacts On ISKCON Restaurant Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अफ्रीकी ब्रिटिश व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसने इस्कॉन टेंपल में घुसकर चिकन खाते हुए एक वीडियो बनाया है। बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने भी शख्स की आलोचना की है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि शख्स ने ऐसा लोगों को उकसाने के लिए किया है। आइए जानते हैं यह शख्स कौन है, यह वीडियो कहां का है और सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना क्यों कर रहे हैं?

सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसे लाखों लोगों ने देखा है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस्कॉन टेंपल का रेस्टोरेंट नजर आ रहा है, जिसमें अफ्रीकी ब्रिटिश नागरिक वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछता है कि क्या वे मीट पर सर्व करते हैं, उसे बताया जाता है कि रेस्टोरेंट शाकाहारी है। तो वह अपने बैग से केएफसी चिकन का डिब्बा निकलता है और उसमें रखा चिकन खाने लगता है। वह वहां मौजूद लोगों को चिकन खाने का ऑफर भी देता है, जिसकी वजह से कई लोग परेशान नजर आते हैं, हंगामा करने के बाद सिक्योरिटी के वहां पहुंचने पर वह वहां से चला जाता है। 

बादशाह ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स में शख्स की आलोचना की है, बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने भी इस पर कमेंट किया है, उन्होंने लिखा है कि चिकन भी इसे देखकर शर्मा जाएगा। इस शख्स को चिकन की भूख नहीं बल्कि चप्पल की भूख है, उन्होंने आगे लिखा सच्ची ताकत उस चीज का सम्मान करने में है जो आपके समझ में नहीं आती।

कौन है यह शख्स और कहां का है वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को लंदन में मौजूद इस्कॉन टेंपल के गोविंदा रेस्टोरेंट का बता रहे हैं और जो शख्स वीडियो में नजर आ रहा है, उसका नाम Cenzo बताया गया है। सेंजो लंदन का रहने वाला एक यूट्यूबर है जो इसी तरह के वीडियो बनाने के लिए पहचाना जाता है। यूट्यूब पर इसके ढेर सारे वीडियो हैं और कई वीडियो कंट्रोवर्सी पैदा कर सकते हैं, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स यह कह रहे हैं कि इस शख्स ने जो कुछ भी किया वह सोची-समझी साजिश के तहत किया। यह लोगों को उकसाना चाहता था, सेंजो की अगर बात करें तो यह करीब 4 साल से यूट्यूब पर एक्टिव है और यूट्यूब पर इसके करीब 6000 सब्सक्राइबर्स हैं। 

EndFragment

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट