-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saiyara Tanvi The Great And Nikita Roy Box Office Collection Day 3
सैयारा, तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय, किसने किया कितना कारोबार
- Written By: अनिल सिंह
अहान पांडे की Saiyara, अनुपम खेर की Tanvi The Great और सोनाक्षी सिन्हा की Nikita Roy एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। सैयारा सुपरहिट होने जा रही है, बाकी दोनों मुंह के बल गिर गई है।

सैयारा की दहाड़ से मुंह के बल गिरी, तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय
Box Office Collection Day 3: सैयारा, तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हुई। सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है, तो वहीं निकिता रॉय और तन्वी द ग्रेट दोनों ही फिल्में तारीफ मिलने के बावजूद भीड़ इकट्ठा करने में फेल साबित हुई है। दो दिन में तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय दोनों ही फिल्में एक-एक करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई हैं। वहीं सैयारा फिल्म ने दो दिन में करीब 45 करोड़ का कारोबार किया है। तीसरे दिन भी फिल्म खबर लिखे जाने तक 10 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी। फिल्म 3 दिन में ही अपने बजट को वसूल कर लेगी। सैयारा 60 करोड़ में बनकर तैयार हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैयारा 3 दिन में 60 करोड़ का कारोबार करने में सफल साबित होने वाली फिल्म बन जाएगी, तो वहीं निकिता रॉय और तन्वी द ग्रेट का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ है। दोनों ही फिल्में दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर एक-एक करोड़ कमाने में भी नाकामयाब साबित हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तन्वी द ग्रेट फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख रुपए का कारोबार किया। दूसरे दिन 50 लाख का कारोबार किया। दो दिन की कमाई का आंकड़ा कुल 90 लाख है। वहीं निकिता रॉय फिल्म की अगर बात करें तो इसने पहले दिन 30 लाख का कारोबार किया था, तो दूसरे दिन 50 लाख का कारोबार हुआ, इसका कुल आंकड़ा 80 लाख पर पहुंचा है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
ये भी पढ़ें– अहान पांडे श्रुति चौहान को कर रहे हैं डेट? I Love You पोस्ट पर लगने लगे कयास
फिल्मों की हुई तारी पर सिनेमा घरों में नहीं जुटी भीड़
निकिता रॉय फिल्म की खूब तारीफ की गई, क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग फिल्म में जबरदस्त लग रही थी, प्रोमो को काफी पसंद किया गया था, फिल्म सोनाक्षी के ही भाई कुश सिंह ने डायरेक्ट की है, वह इस फिल्म के माध्यम से निर्देशन में अपना डेब्यू कर रहे थे, लेकिन यह कहा जा सकता है कि ट्रेलर पर तारीफ तो मिली लेकिन सिनेमाघरों तक भीड़ जुटाने में फिल्म नाकामयाब हुई।
ये भी पढ़ें– धड़क 2 एक्टर्स सिद्धांत और तृप्ति ने रिलेशनशिप पर खुलकर की बात
तन्वी द ग्रेट को आलोचकों की सराहना मिली, ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में भीड़ जुटाने में नाकामयाब साबित हुई है, यह कहा जा सकता है। तन्वी द ग्रेट फिल्म की कहानी ऑटिज्म से पीड़ित एक लड़की की कहानी है, जो सच्ची घटना पर आधारित है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म का भी बुरा हश्र हो चुका है।
Saiyara tanvi the great and nikita roy box office collection day 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













