अहान पांडे श्रुति चौहान को कर रहे हैं डेट? I Love You पोस्ट पर लगने लगे कयास

Ahaan Panday की फिल्म सैयारा रिलीज हो चुकी है। इसी बीच अब Shruti Chauhan का आई लव यू लिखा हुआ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अहान और श्रुति के डेटिंग की खबर सुर्खियां बटोर रही है।
अहान पांडे श्रुति चौहान को कर रहे हैं डेट? I Love You पोस्ट पर लगने लगे कयास
श्रुति चौहान और अहान पांडे की डेटिंग का लोग लगा रहे अंदाजा
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Ahaan Panday Dating Shruti Chauhan: सैयारा फिल्म ने अहान पांडे को रातों-रात स्टार बना दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया है। यह इस साल की बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म ने 21 करोड़ का कारोबार ओपनिंग डे पर किया, जबकि शनिवार को इस फिल्म ने 24 करोड़ का कारोबार किया। दो दिन में ही फिल्म लगभग 50 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो गई है। 

सैयारा फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए का है और फिल्म 50 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। यह इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म बनने की और आगे बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म की वजह से रातों-रात स्टार बने अहान पांडे की डेटिंग की खबर भी अब तेजी से चर्चा में आ गई है। कहा जा रहा है कि वह श्रुति पांडे को डेट कर रहे हैं और लोगों को यह हिंट श्रुति पांडे की इंस्टा स्टोरी से मिली है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में अहान पांडे और फिल्म सैयारा की तारीफ की थी। 

श्रुति पांडे ने सैयारा फिल्म का रिव्यू किया था और उसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा सिनेमा एक बार फिर मोहित सूरी का जादू छा गया है। मैं इससे निकल नहीं पा रही हूं। अनीत पड्डा आप बहुत शानदार हैं। शानू शर्मा की कड़ी मेहनत और सैयारा की पूरी टीम को बधाई। 

आगे उन्होंने लिखा उसे लड़के के लिए जिसने पूरी जिंदगी यह सपना देखा, वह लड़का जिसने खुद पर उस वक्त विश्वास किया जब किसी ने नहीं किया। वह लड़का जिसने इस सबके लिए अपना सब कुछ दे दिया। वह जो यह सब कुछ डिजर्व करता था। अहान पांडे आई लव यू। मुझे तुम पर गर्व है। मैं रो रही हूं चिल्ला रही हूं और आपके लिए और भी ज्यादा विश कर रही हूं। दुनिया आपको जानने लगी है और यह भी कि आप क्या कर सकते हैं? हमेशा के लिए प्यार। 

अहान पांडे का व्यक्तिगत जीवन इस समय ज्यादा सार्वजनिक नहीं है, उनके बारे में कम ही जानकारी उपलब्ध है। ऐसे में वह किसे डेट कर रहे हैं। इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है और ना ही उन्होंने श्रुति चौहान के बारे में कभी कुछ कहा और ना ही श्रुति चौहान में के बारे में कुछ कहा है, लेकिन इस पोस्ट में लिखे आई लव यू को लेकर लोगों ने दोनों के डेटिंग को लेकर चर्चा शुरू कर दी। 

EndFragment