Ranveer Singh Fan Interaction: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी दमदार एनर्जी और फैंस के साथ खास अंदाज में बातचीत करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने एक बार फिर अपनी मजेदार बातों से सभी का दिल जीत लिया। इवेंट के दौरान एक महिला फैन ने खुलेआम रणवीर सिंह से फ्लर्ट करना शुरू कर दिया, जिसके जवाब में अभिनेता ने ऐसा जवाब दिया कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
दरअसल, रणवीर सिंह इन दिनों अपने ब्रांड प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वह मुंबई के एक कॉफी आउटलेट पहुंचे, जहां उन्होंने खुद काउंटर के पीछे जाकर कॉफी बनाई और फैंस से बातचीत की। इसी दौरान एक महिला फैन ने उनकी तारीफ करते हुए उनसे फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। फैन की बात सुनकर रणवीर मुस्कुराए और बोले कि इतना फ्लर्ट कर रही हो, कॉलेज के दिन याद आ गए लेकिन यार, मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं।
इस वायरल वीडियो की एक और बात ने लोगों का ध्यान खींचा। जब रणवीर ने अपने दूसरे बच्चे का जिक्र किया तो उन्होंने अपनी उंगलियां क्रॉस कीं। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इसे उनके परिवार के लिए शुभकामना और उत्साह का इशारा बताया। लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि रणवीर की यही सादगी और ह्यूमर उन्हें सबसे अलग बनाता है।
इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में वह एक कॉफी शॉप में काम कर चुके हैं और कॉफी से उनका खास भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी के कई खूबसूरत दिनों की शुरुआत एक अच्छी कॉफी से हुई है, इसलिए यह प्रमोशनल इवेंट उनके लिए सिर्फ एक ब्रांड एक्टिविटी नहीं, बल्कि यादगार अनुभव भी रहा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ दूसरे बच्चे के स्वागत की खबर भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। दोनों ने इस साल अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। अब फैंस इस स्टार कपल के परिवार में नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।