रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी कल्याणी प्रियदर्शन, एक्शन और खतरनाक स्टंट से मचाएंगी धमाल

Kalyani Priyadarshan Bollywood Debut: कल्याणी प्रियदर्शन अब रणवीर सिंह की 300 करोड़ रुपये की फिल्म 'प्रलय' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में एक्शन और स्टंट करती नजर आएंगी।
kalyani priyadarshan bollywood debut ranveer singh pralay movie
कल्याणी प्रियदर्शन और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Kalyani Priyadarshan Pralay: मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘लोका: चैप्टर 1 चंद्रा’ में दमदार अभिनय और शानदार एक्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाली कल्याणी अब रणवीर सिंह के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि ‘प्रलय’ के जरिए वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करने जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘प्रलय’ में कल्याणी प्रियदर्शन कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। इन दृश्यों के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्टंट एक्सपर्ट्स से विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह भी दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगे और दोनों कलाकार एक साथ एक्शन वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे। मेकर्स इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का विजुअल एक्सपीरियंस बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

अगले महीने शुरू होगी शूटिंग

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। रणवीर सिंह पहले शेड्यूल की शूटिंग दिवाली तक पूरी करेंगे। इसके बाद वह कुछ समय के लिए पैटरनिटी ब्रेक लेंगे, क्योंकि दीपिका पादुकोण जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ब्रेक के बाद वर्ष 2027 में फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी। मेकर्स फिलहाल प्री-प्रोडक्शन और एक्शन सीक्वेंस की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

300 करोड़ के बजट में बनेगी प्रलय

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘प्रलय’ का बजट करीब 300 करोड़ रुपये रखा गया है। फिल्म में अत्याधुनिक वीएफएक्स, बड़े पैमाने के एक्शन सीन्स और इंटरनेशनल टेक्निकल टीम का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फिल्म को ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मा कसम फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी जय मेहता संभाल रहे हैं।

लोका: चैप्टर 2 में भी लौटेंगी कल्याणी

वर्क फ्रंट की बात करें तो कल्याणी प्रियदर्शन ‘लोका: चैप्टर 2’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म टोविनो थॉमस के किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में दुलकर सलमान भी अहम भूमिका निभाएंगे और वह इस फ्रेंचाइजी के निर्माता भी हैं। कल्याणी ने हाल ही में संकेत दिया था कि ‘लोका: चैप्टर 2’ पर काम सितंबर से शुरू हो सकता है। ऐसे में एक तरफ उनका मलयालम करियर नई ऊंचाइयों पर है, तो दूसरी ओर ‘प्रलय’ के जरिए वह बॉलीवुड में दमदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com