रणवीर सिंह की धुरंधर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को ग्लोबल झटका, 6 देशों में नहीं मिली रिलीज की इजाजत, जानें क्या है कारण

Ranveer Singh Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भारत में सुपरहिट साबित हो रही है, लेकिन गल्फ के 6 देशों में फिल्म को बैन कर दिया गया है, जिससे इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर असर पड़ा है।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar Pakistan Controversy: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म भारत में रिकॉर्ड-तोड़ कमाई कर रही है और वर्ल्डवाइड भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, धुरंधर गल्फ के कई देशों में रिलीज नहीं हो पाई है, जिससे मेकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में धुरंधर को रिलीज़ की इजाज़त नहीं मिली। इन देशों ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए इसे स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी। सूत्रों का कहना है कि फिल्म की कहानी को “एंटी-पाकिस्तानी” माना गया है, जिसके चलते इन रीजन में सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज रोक दी।

क्यों बैन हुई फिल्म?

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि धुरंधर का थीम और कहानी कुछ देशों को राजनीतिक रूप से संवेदनशील लगी। इससे पहले भी कई ऐसी भारतीय फिल्में, जो पाकिस्तान के खिलाफ संदेश देती थीं, गल्फ देशों में रिलीज नहीं हो पाई थीं। उसी पैटर्न को दोहराते हुए इस बार भी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को अनुमति नहीं दी। फिल्म की टीम ने पूरी कोशिश की कि बैन हट जाए और फिल्म का प्रदर्शन गल्फ मार्केट में भी हो सके, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। सभी 6 देशों ने एकमत होकर कहा कि फिल्म का कंटेंट उनके मानकों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इसे रिलीज नहीं किया जा सकता।

बॉक्स ऑफिस पर पड़ा असर

धुरंधर की टीम के लिए यह बैन किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि गल्फ मार्केट भारतीय फिल्मों के लिए हमेशा से एक मजबूत बॉक्स ऑफिस सेंटर रहा है। बैन के कारण फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई पर सीधा असर पड़ा है। इसके बावजूद भारत में फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। दमदार कहानी, स्टार कास्ट और एक्शन सीक्वेंस के चलते धुरंधर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।

फैंस कर रहे रिएक्ट

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा जारी है। कई फैंस का कहना है कि कंटेंट दमदार हो तो बैन भी फिल्म की सफलता को रोक नहीं सकता। वहीं कुछ लोगों ने गल्फ देशों के फैसले पर नाराजगी भी जाहिर की।

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल