रानी चटर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रानी चटर्जी का 'डबिंग मोड ऑन', ये देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट, क्या आ रही है अगली फिल्म?

Rani Chatterjee Comedy Movie: रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किया। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह डबिंग उनकी अपकमिंग फिल्म की हो सकती है।

स्नेहा मौर्या

Rani Chatterjee Upcoming Movies: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डबिंग स्टूडियो में नजर आ रही हैं।

वीडियो में रानी ने सिर्फ “डबिंग” लिखा और प्रोजेक्ट का नाम सीक्रेट रखा। हालांकि, उनके लुक और एक्सप्रेशंस को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह डबिंग उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ या फिर ‘इमरती दीदी’ की हो सकती है। वीडियो में रानी साधारण लेकिन स्टाइलिश अवतार में दिखीं। उन्होंने कैजुअल ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप किया और बालों को हल्के कर्ल्स में सजाया था।

फिल्म का पोस्टर आया सामने

‘चुगलखोर बहुरिया’ को लेकर उत्सुकता तब और बढ़ गई जब गुरुवार को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। पोस्टर में रानी के साथ अन्य कलाकारों की भाव-भंगिमाओं को देखकर साफ लग रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। हल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनर के रूप में इसे पेश किया जा रहा है। यह फिल्म अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड मूवीज के बैनर तले बनाई जा रही है। इसके निर्माता अंशुमन सिंह, विनय सिंह और मधु शर्मा हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी इश्तियाक शेख बंटी संभाल रहे हैं। फिल्म की कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है और संगीतकार साजन मिश्रा ने इसका म्यूजिक तैयार किया है।

रानी चटर्जी का खास अंदाज

भोजपुरी फिल्मों में रानी चटर्जी की कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय हमेशा दर्शकों को पसंद आया है। उनकी पिछली फिल्मों की तरह ही इस बार भी फैंस उन्हें एक नए अंदाज में देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘सास-बहू चली स्वर्ग लोक’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी जल्द ही ‘परिणय सूत्र’ की शूटिंग पूरी करेंगी। इसके अलावा वह ‘अम्मा’ नाम की फिल्म में भी नजर आएंगी, जो सिनेमाघरों के बजाय सीधे टीवी पर रिलीज होगी। उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं, जिनके अनाउंसमेंट का इंतजार फैंस कर रहे हैं। फिलहाल, ‘चुगलखोर बहुरिया’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और रानी का डबिंग वीडियो इस इंतजार को और बढ़ा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें