-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Zee Cinema Will Have Its World Television Premiere Of Ratnam
जी सिनेमा पर होगा ‘रत्नम’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
- Written By: सोनाली झा
जी सिनेमा अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 27 सितंबर को रात 8 बजे दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'रत्नम' लेकर आ रहा है। तो आप भी एंटरटेनमेंट से सराबोर एक शानदार शाम के लिए तैयार हो जाइए।

मुंबई: जी सिनेमा अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 27 सितंबर को रात 8 बजे दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘रत्नम’ लेकर आ रहा है। तो आप भी एंटरटेनमेंट से सराबोर एक शानदार शाम के लिए तैयार हो जाइए। इस फिल्म में विशाल, प्रिया भवानी शंकर, गौतम मेनन, समुथिरकानी और योगी बाबू जैसे कई उम्दा कलाकार हैं। ‘मैं हूं सूर्या’ और ‘सिंघम 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले इस फिल्ममेकर ने एक ऐसी मनोरंजक कहानी पेश की है, जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी, जिसमें दमदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाले कई पल हैं।
जबर्दस्त स्टार ‘विशाल’ के इर्द-गिर्द घूमती ये फिल्म अपने मुख्य किरदार रत्नम की ज़िंदगी में गहराई से उतरती है, जो एमएलए पनेर सेल्वम के एक वफादार गुर्गे के रूप में काम करता है। लेकिन उसकी ज़िंदगी तब एक अनजाना मोड़ लेती है जब एक लड़की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वेल्लोर जाती है और उस पर गुंडों का एक गिरोह हमला कर देता है। रत्नम उसे बचाने आगे आता है और फिर उसका रखवाला बन जाता है। ये कहानी तब और भी रोमांचक हो जाती है, जब रत्नम को अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। आखिर वो उस लड़की को छिपे हुए खतरों से कब तक बचा सकता है?
ये भी पढ़ें- विवेक अग्निहोत्री ने भारत-बांग्लादेश सीमा से शेयर की BTS तस्वीरें
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
रिवोल्यूशनरी स्टार विशाल ने कहा कि रत्नम का किरदार निभाना मेरे लिए एक यादगार अनुभव था। वो वफादारी और नेकी के गहरे जज़्बातों वाला एक पेचीदा किरदार है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का संगम है, और मैं दर्शकों द्वारा इसे देखे जाने के लिए उत्साहित हूं। रत्नम और लड़की के बीच का रिश्ता वाकई खास है जो हमें हिफाज़त और त्याग की अहमियत बताता है।
रत्नम सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है। यह हिम्मत, कुर्बानी और अपनों की हिफाज़त के लिए हर हद से गुज़र जाने की कहानी है। जब रत्नम एक लड़की की हिफाज़त के लिए लगातार खतरों का सामना करता है, तो सवाल बना रहता है – क्या वो उस लड़की को उन खतरों से बचा पाएगा? या क्या उसके अतीत के साये उसके साथ रहेंगे? देखिए रत्नम का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर शुक्रवार, 27 सितंबर को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर।
Zee cinema will have its world television premiere of ratnam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM










