रणबाली ओटीटी  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Netflix पर दिखेगा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का जादू, ओटीटी पर स्ट्रीम होगी रणबाली

Ranabaali OTT Release Date Netflix: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। जानें फिल्म किस तारीख से और किन भाषाओं में ओटीटी पर उपलब्ध है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई विजय-रश्मिका की फिल्म 'रणबाली'

  • शादी के बाद पहली बार पर्दे पर साथ नजर आई जोड़ी

  • हिंदी समेत 5 भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

Vijay Rashmika Ranabaali OTT Release Date Netflix: साउथ सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हाल ही में रिलीज फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। 16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई रणबाली अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आने वाली है।

रणबाली के मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी का जादू सिनेमाघरों में छा जाएंगा। हालांकि रणबाली ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन अब रश्मिका और विजय के फैंस को इस ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। रणबाली अब नेटफ्लिक्स पर आज से स्ट्रीम हो रही है।

रणबाली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट में आएं आंकड़ों के अनुसार, रणबाली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 80.83 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है। जिसमें से भारत में 68.48 करोड़ रुपये और विदेशों से 12.35 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन हासिल किया था।

शादी के बाद पहली बार साथ नजर आएं विजय-रश्मिका

रणबाली फिल्म का डायरेक्शन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि टी-सीरीज फिल्म्स ने इसे पेश किया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा रणबाली के रोल में और रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा के रोल में नजर आएं थे। शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ नजर आए हैं। साथ ही अर्नोल्ड वॉस्लू फिल्म में सर थियोडोर हेक्टर के किरदार में दिखाई दिए हैं।

क्या है रणबाली की कहानी?

रणबाली फिल्म की कहानी 19वीं सदी के दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में ब्रिटिश शासन के दौरान पड़े अकाल और उससे हुई मौतों को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी रणबाली के संघर्ष पर आधारित है, जो अपने लोगों की जान बचाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ देता है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। शादी के बाद दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं।

नेटफ्लिक्स पर आज से देखें रणबाली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर रणबाली 13 नवंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है। दर्शक अपनी पसंद की भाषा में इसे देख सकते हैं।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया