दशहरा वीकेंड पर ओटीटी पर धमाका, नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक रिलीज होंगी 6 फिल्में और वेब सीरीज

OTT Releases This Week: दशहरा वीकेंड पर नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गजब रात और चार यार समेत 6 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
OTT Releases This Week
नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक रिलीज होंगी 6 फिल्में और वेब सीरीज(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
OTT Releases This Week
अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाली फिल्म चार यार चार मीडिल क्लास दोस्तों की एक ऐसी दास्तान है जो महत्वाकांक्षाओं के चक्कर में खतरनाक अपराधियों की दुनिया में फंस जाते हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Releases This Week
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म गजब रात में जाने-माने एक्टर मनोज बाजपेयी एक पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। उनका एक गलत फैसला किस तरह घटनाओं के बवंडर को जन्म देता है, यह देखना वाकई बेहद रोमांचक होने वाला है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Releases This Week
ज़ी5 पर आने वाली फिल्म सुमो दीदी भारत की पहली महिला सूमो पहलवान हेतल दवे के संघर्षों और उनकी अनूठी यात्रा को बड़े पर्दे पर बयां करती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Releases This Week
इसके अलावा एनिमल प्रेमियों के लिए रिलीज होने वाली टर्टल वॉकर फिल्म समुद्री कछुओं के संरक्षण के लिए समर्पित सतीश भास्कर के प्रेरणादायक कामों का एक खूबसूरत दस्तावेज पेश करती है, जो नेचर लवर्स को जरूर पसंद आएगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Releases This Week
नेटफ्लिक्स पर आने वाली तमिल ड्रामा फिल्म डोरोथी 90 के दशक के ग्रामीण परिवेश की एक गहरी कहानी लेकर आ रही है जो सामाजिक ताने-बाने को छूती है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Releases This Week
साथ ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर कोरियाई ड्रामा और सर्वाइवल कुकिंग प्रतियोगिताओं जैसे फाइनल टेबल और भेष बदलकर प्यार के नए सीजन भी दर्शकों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम करने के लिए तैयार हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com