Psycho Love Story: प्यार में पागलपन की हद पार कर जाते हैं ये किरदार, OTT पर देखें 5 खतरनाक लव स्टोरी

Psycho Love Story on OTT: अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर लवस्टोरी पसंद हैं, तो ओटीटी पर मौजूद ये 5 फिल्में और सीरीज जरूर देखें। इनमें प्यार के साथ जुनून, धोखा, सस्पेंस और खतरनाक मोड़ देखने को मिलेंगे।
Psycho Love Stories Movies On OTT
साइको लव स्टोरीज (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • OTT पर देखें प्यार और जुनून से भरी 5 साइको लव स्टोरीज

  • ये काली काली आंखें से हसीन दिलरुबा तक, खतरनाक इश्क की कहानियां

  • तापसी, कार्तिक और तेजस्वी की फिल्मों-सीरीज में मिलेगा सस्पेंस का तड़का

Psycho Love Stories Movies On OTT: प्यार जो दुनिया का सबसे खूबसूरत अनुभव होता है, कभी-कभी जुनून की भी हद पार कर देता है। कई बार देखा जाता है कि लोग अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर आपको भी ऐसी सनक से भरी लव स्टोरी पसंद आती है, तो OTT पर मौजूद ये 5 फिल्में और सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं।

इन फिल्मों और सीरीज की कहानियां प्यार के अलग-अलग पड़ाव को दिखाती हैं। कहीं एकतरफा मोहब्बत किसी की जिंदगी मुश्किल बना देती है, तो कहीं धोखा मिलने के बाद प्यार बदले में बदल जाता है। अगर आपको रोमांस के साथ रहस्य, जुनून और खतरनाक रिश्तों वाली कहानियां पसंद हैं, तो ये टाइटल आपके लिए दिलचस्प हो सकते हैं।

साइको सैयां

ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX Player में दिखायी देने वाली सीरीज साइको सैयां प्यार के जुनून और सनक की कहानी है। इस कहानी में तेजस्वी प्रकाश और अनुद सिंह ढाका ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस सीरीज की कहानी में एक युवक की जिंदगी तब बदलने लगती है, जब उसका प्यार धीरे-धीरे जुनूनी रूप लेने लगता है। जो रिश्ता शुरुआत में एक साधारण लवस्टोरी लगती है, वह आगे चलकर खतरनाक मोड़ ले लेती है। 6 एपिसोड की ये सीरीज आपको दिखाती है कि जब प्यार में सामने वाले की मर्जी की जगह अपनी जिद हावी हो जाए, तो हालात कितने बिगड़ सकते हैं।

ये काली काली आंखें

Netflix की ये सीरीज में आपको एकतरफा प्यार की सनक किस हद तक जा सकती है, ये देखने के लिए मिलेगा। विक्रांत सिंह चौहान के रोल में नजर आने वाले ताहिर राज भसीन अपनी पसंद की जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन एक ताकतवर और जुनूनी लड़की पूर्वा उसके पीछे पड़ जाती है। इस वेबसीरीज में पूर्वा का प्यार धीरे-धीरे विक्रांत के लिए मुसीबत बन जाता है। वह उससे शादी करने और उसे अपने साथ रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है। दो सीजन की यह सीरीज जुनूनी प्यार और उसके खतरनाक रिजल्ट को दिखाती है।

हसीन दिलरुबा

Netflix पर मौजूद तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की हसीन दिलरुबा फैंस के द्वारा काफी पसंद की जाने वाली फिल्म है। इस फिल्म में प्यार, बेवफाई और जुनून का उलझा हुआ खेल देखने को मिलता है। हसीन दिलरुबा में रानी और ऋषु की शादीशुदा जिंदगी में रिश्तों की कई परतें खुलती हैं। कहानी में प्यार के साथ आकर्षण, धोखा और हत्या का रहस्य भी जुड़ जाता है। पति की मौत के बाद शक के घेरे में आई रानी की कहानी ऑडियंस को अंत तक उलझाए रखती है।

फ्रेडी

Jio Hotstar पर कार्तिक आर्यन की सीरीज फ्रेडी एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो प्यार में धोखा खाने के बाद अपनी जिंदगी का खतरनाक अध्याय शुरू करता है। पेशे से डेंटिस्ट फ्रेडी स्वभाव से शर्मीला और अकेला रहने वाला इंसान है। लेकिन जब वो प्यार में पड़ता है, तो उस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हो जाता है। हालांकि धोखा मिलने के बाद उसका व्यवहार बदलने लगता है और वह बदले की राह पर चल पड़ता है। फिल्म में प्यार, जुनून और साइकोलॉजिकल थ्रिल का अनोखा मेल देखने को मिलता है।

Psycho Love Stories Movies On OTT
Chhath Puja Songs: इंस्टाग्राम स्टोरी को बनाएं खास, शामिल करें शारदा सिन्हा से पवन सिंह तक के ये 5 भोजपुरी गीत

तू है मेरी किरण

हाल ही में रिलीज फिल्म तू है मेरी किरण की कहानी भी डार्क रोमांस से जुड़ी हुई है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साथ में काम किया है। इस फिल्म में प्यार, इमोशनल अटेजमेंट और रिश्तों के अंदर पैदा होने टेंशन को दिखाया गया है। इसकी कहानी में रोमांस के साथ सस्पेंस का भी पहलू देखने को मिलता है। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।