रामायण फिल्म का टीजर देख यूजर्स ने भरी हुंकार  
मनोरंजन

न भूतो न भविष्यति होगी रणबीर की ये फिल्म, रामायण का टीजर देख बोल रहे यूजर्स

रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण का टीजर जारी किया गया है, जिसे देखकर दर्शक उत्साह से भर गए हैं। सोशल मीडिया पर जय श्री राम का नारा लगाया जा रहा है।

अनिल सिंह

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का ऑफिशियल टीजर जारी किया गया है। फिल्म में एनीमेशन का जबरदस्त इस्तेमाल हुआ है। यह टीजर में साफ नजर आ रहा है। राम और रावण के बीच युद्ध कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस प्रेजेंट करने का तरीका काबिल-ए-तारीफ है। टीजर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वह फिल्म का टीजर देखकर बहुत ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित होगी यह दावा सोशल मीडिया पर यूजर्स खुद कर रहे हैं। कमेंट में जय श्री राम का नारा भरा हुआ है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाएगी यह दावा किया जा रहा है।

रामायण की कहानी क्या है, यह सभी जानते हैं, लेकिन फिल्म उस कहानी को किस तरह से प्रस्तुत करती है, यह देखना बाकी दिलचस्प होगा। टीजर की अगर बात करें तो यूट्यूब पर करीब 3 मिनट 4 सेकंड का टीजर जारी किया गया है। जिसमें संसार की उत्पत्ति, क्रिएटर, प्रोटेक्टर और डिस्ट्रॉयर सभी की कहानी को दिखाया गया। रावण की शक्ति और बदला, राम के धर्म और त्याग की झलक दिखाई गई। टीजर में अद्भुत नजारों की भरमार है। यही कारण है कि टीजर देखने के बाद फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

रामायण का टीजर देखने के बाद दर्शक जोश में आ गए हैं। वह कह रहे हैं कि यह फिल्म न भूतों न भविष्यति साबित होगी और रणबीर कपूर के करियर में यह एक और मिल का पत्थर साबित होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा यश और सई पल्लवी भी नजर आने वाली हैं। यश की अगर बात करें तो वह रावण के किरदार में होंगे, सई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं और भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं।

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी