OTT पर नए सफर की शुरुआत करेंगी ट्विंकल खन्ना, शो में काजोल का भी मिलेगा साथ

काजोल ने फिल्मों में वापसी कर लिए लेकिन ट्विंकल खन्ना भी अब एक नए सफर पर निकलने जा रही हैं। काजोल और ट्विंकल दोनों एक चैट शो में नजर आएंगी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा।
काजोल और ट्विंकल खन्ना साथ में होस्ट करेंगी चैट शो
काजोल और ट्विंकल खन्ना साथ में होस्ट करेंगी चैट शो
Published on
Updated on

ट्विंकल खन्ना करीब 24 साल से बॉलीवुड से दूर हैं, उनकी आखिरी फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा साल 2001 में रिलीज हुई थी, लेकिन अब वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं, हालांकि वह फिल्म में नजर नहीं आएंगी, लेकिन वह एक चैट शो होस्ट करने वाली हैं। इसमें उनका साथ काजोल देंगी। चैट शो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रीमियम किया जाएगा। खबर के मुताबिक चैट शो में बॉलीवुड के बड़े कलाकार मेहमान बनकर आएंगे और यह दोनों उनका इंटरव्यू लेंगी।

फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि प्राइम वीडियो एक सेलिब्रिटी चैट शो बनाने जा रहा है और इसमें काजोल और ट्विंकल खन्ना होस्ट के तौर पर नजर आएंगी। चैट शो में मेहमान के तौर पर शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कलाकार हिस्सा लेंगे।

चैट शो का नाम क्या होगा चैट शो का नाम क्या होगा इसके बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। खबर के मुताबिक चैट शो के 8 एपिसोड होंगे और आने वाले वक्त में इसके कई सीजन दर्शकों को देखने मिलेंगे। हर एपिसोड में गेस्ट बनकर आया मेहमान होस्ट के साथ अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर बात करेगा। यह पहला मौका होगा जब काजोल और ट्विंकल खन्ना एक साथ किसी चैट शो को होस्ट करती नजर आएंगी। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में दोनों इस नई भूमिका में क्या कमाल करती हैं, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com