रामायण पार्ट 1 बनेगी भारत की सबसे महंगी फिल्म 
मनोरंजन

रामायण पार्ट 1 बनेगी भारत की सबसे महंगी फिल्म, बजट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ भारत की सबसे महंगी फिल्म बन गई है, जिसका बजट करीब 835 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म का निर्माण DNEG Studios द्वारा किया गया है, जो 8 ऑस्कर जीत चुका है।

सोनाली झा

मुंबई: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। यह फिल्म न सिर्फ अपनी भव्यता और स्टारकास्ट के लिए चर्चा में है, बल्कि अब यह भारत की सबसे महंगी फिल्म के तौर पर भी पहचान बना चुकी है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म का बजट अब सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बजट 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 835 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म को दर्शाता है। इससे पहले कल्कि 2898 AD, आरआरआर और आदिपुरुष जैसी हाई-बजट फिल्मों ने चर्चा बटोरी थी, लेकिन ‘रामायण पार्ट 1’ ने इन्हें भी पीछे छोड़ दिया है।

रामायण के इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण नमित मल्होत्रा और DNEG Studios द्वारा किया जा रहा है। DNEG, एक अंतरराष्ट्रीय वीएफएक्स स्टूडियो है जिसे अब तक 8 ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुके हैं। फिल्म में भारी मात्रा में वीएफएक्स और CGI का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि इसकी पौराणिक दुनिया को अत्याधुनिक तकनीक के साथ पेश किया जा सके।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म का फर्स्ट लुक 3 जुलाई 2025 को लॉन्च होगा, जिसकी लंबाई 3 मिनट की होगी। वहीं जो 7 मिनट की शो-रील बनाई गई है, उसमें फिल्म के विजुअल्स, सेट डिजाइन, और मेकिंग की झलक दी गई है। यह वीडियो फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज दिवाली 2026 के आस-पास रिलीज किया जाएगा। रामायण की पहली किस्त की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे पार्ट की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू होगी।

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद प्रभावशाली है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रवि दुबे, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन जैसे दिग्गज इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज़ होने की संभावना है। 3 जुलाई 2025 को फिल्म की पहली झलक दर्शकों के सामने आएगी, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें