रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी  (सौ. Instagram @jackkybhagnani)
मनोरंजन

रामलला की भक्ति में डूबी रकुल प्रीत, फिल्म रामायण की सक्सेस के बाद पति संग किए अयोध्या के दर्शन

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए। जैकी ने इस यात्रा की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे सुकून देने वाला अनुभव बताया।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • रकुल प्रीत सिंह पति जैकी भगनानी संग पहुंचीं अयोध्या

  • राम मंदिर में दर्शन कर जैकी ने बताया अनुभव बेहद खास

  • फिल्म रामायण में रकुल ने निभाया है शूर्पणखा का किरदार

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Ayodhya Visit: फिल्म रामायण में शूर्पनखा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस फिल्म की सक्सेस के बाद राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची। इस मौके पर उनके पति जैकी भगनानी भी उनके साथ मौजूद रहे।

एक्टर और फिल्म मेकर जैकी भगनानी और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपनी अयोध्या की धार्मिक यात्रा की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज में दोनों श्री राम जन्मभूमि मंदिर के सामने पोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

जैकी भगनानी ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट

राम मंदिर जाना सच में एक सुंदर और आनंददायक अनुभव था। इसकी बनावट ने मुझे हैरान कर दिया, और मुझे जो शांति मिली, उसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। सच में धन्य हूं कि मुझे यहां आने और दर्शन करने का मौका मिला। जय श्री राम।

फिल्म रामायण में शूर्पणखा बनी थी रकुल प्रीत

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पनखा का अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना भी की जा रही है। आज फिल्म रामायण बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर सबसे ज्यादा कमाई वाली लिस्ट में एक कदम और आगे बढ़ गई है।

रकुल के जन्मदिन पर भी जैकी ने लुटाया था प्यार

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों अक्सर खास मौकों पर एक-दूसरे के लिए प्यारे संदेश लिखते नजर आते हैं।

इससे पहले 10 अक्टूबर को रकुल के जन्मदिन पर भी जैकी ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने रकुल को अपनी ताकत, अपना सबसे बड़ा हौसला और अपनी जिंदगी का प्यार बताया था।

जैकी ने रकुल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि तुम्हें देखकर आज भी मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और यह सोचकर अच्छा लगता है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं। मेरी ताकत, मेरा हौसला बढ़ाने वाली और मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

तुम्हारी कभी खत्म न होने वाली एनर्जी और हमारे घर को सबसे खुशहाल जगह बनाने के लिए शुक्रिया। आने वाला साल भी सपनों को पूरा करने और खूबसूरत यादें बनाने वाला हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं।

फरवरी 2024 में की थी शादी

बता दें कि रकुल और जैकी ने अक्टूबर 2021 में अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था। इससे पहले दोनों के अफेयर को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी कर ली थी।

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK

इधर स्टालिन-पवार को मनाने निकले राहुल गांधी, उधर खेला करने जा रहे हेमंत सोरेन! परिसीमन पर बिखरा INDIA गठबंधन

वंदे भारत में खाने के नाम पर लापरवाही! वड़ा पाव में मिला लोहे का बोल्ट, VIDEO वायरल; IRCTC ने मांगी माफी

डिलिमिटेशन बिल से दक्षिण भारत का नुकसान होगा? नॉर्थ इंडिया का बढ़ेगा दबदबा! जानें पूरा गणित

आतंक पीड़ित परिवारों के 59 लोगों को सरकारी नौकरी, LG मनोज सिन्हा बोले- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे आतंकियों को