रकुल प्रीत के बर्थडे को पति जैकी भगनानी ने लुटाया ढेर सारा प्यार, इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में किया इजहार

Rakul Preet Singh के जन्मदिन पर पति जैकी भगनानी ने खास तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश किया। जैकी ने रकुल को अपनी सबसे बड़ी सपोर्टर बताया। उनकी पोस्ट पर इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी शुभकामनाएं दीं।
Rakul Preet Singh Birthday
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रकुल प्रीत सिंह का आज 35वां जन्मदिन है।

  • पति जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया है।

  • साल 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे रकुल और जैकी।

Rakul Preet Singh Birthday: साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली रकुल प्रीत आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। 10 अक्टूबर 1990 को जन्मी रकुल प्रीत सिंह आज 35 साल की हो चुकी है।

रकुल प्रीत के बर्थडे को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए उनके पति और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने उनके लिए इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने रकुल प्रीत को काफी प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन विश किया है।

जैकी ने की रकुल की तारीफ

इस इंस्टाग्राम पोस्ट में जैकी भगनानी ने लिखा कि आपको देखकर, मैं अब भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाता कि मैं कितना लकी हूँ। मेरे रॉक, मेरी एक चीयरलीडिंग टीम और मेरी ज़िंदगी के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। आपके प्यार, आपकी बेहिसाब एनर्जी और हमारे घर को सबसे खुशहाल जगह बनाने के लिए धन्यवाद। सपनों को पूरा करने और साथ में खूबसूरत यादें बनाने के एक और साल की शुभकामनाएँ। आई लव यू!

Rakul Preet Singh Birthday
जब शादीशुदा गुरुदत्त को हो गया था वहीदा रहमान से प्यार, परिवार के कारण अधूरी रह गई मोहब्बत की ये कहानी

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमा चुकी है नाम

आपको बता दें कि बॉलीवुड में डेब्यू से पहले रकुल प्रीत साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा रह चुकी है। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2009 में रकुल प्रीत सिंह ने कन्नड़ फिल्म गिल्ली से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि इसके बाद साल 2011 में उन्होंने ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, जहां वो टॉप 5 का हिस्सा रही। इस कॉम्पीटिशन के बाद उन्हें बॉलीवुड में भी एंट्री का मिला था।

साल 2014 में दिव्या खोसला की फिल्म यारियां से रकुल प्रीत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो हिमांश कोहली के साथ नजर आयी थी। इसके बाद रकुल प्रीत ने अय्यारी, दे दे प्यार दे, मरजावां और छतरीवाली जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।

साल 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे रकुल और जैकी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने गोवा में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। ये बॉलीवुड कपल अपनी केमेस्ट्री और एक-दूसरे के लिए प्यार के चलते लगातार सुर्खियों में रहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com