Pawan Singh Family: घर के झगड़ों से परेशान भोजपुरी स्टार ने किया बड़ा ऐलान, मां और भाई के लिए कही ये बात

Pawan Singh Family Clash: पवन सिंह ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने मां और बड़े भाई रानू सिंह को इससे अलग रखा है।
Pawan Singh Instagram Story
पवन सिंह इंस्टाग्राम स्टोरी(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पवन सिंह ने परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने का किया ऐलान

  • इमोशनल पोस्ट में भोजपुरी समाज से हाथ जोड़कर मांगी माफी

  • मां और बड़े भाई रानू सिंह को बताया अपना सबकुछ

Pawan Singh Instagram Post Family Clash: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले सुपरस्टार पवन सिंह बड़े पर्दे पर दबंग अंदाज में नजर आते हैं। हालांकि पवन सिंह की पर्सनल लाइफ लाइमलाइट से दूर विवादों से भरी हुई है।

हाल ही में पवन सिंह ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने परिवार को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पवन सिंह ने अपने परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की बात कही है। उन्होंने इस पोस्ट में घर के झगड़ों और बर्दाश्त की सीमा पार होने का जिक्र करते हुए भोजपुरी समाज से माफी भी मांगी।

इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या बोले पवन सिंह?

पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी। बर्दास्त का सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होके पोस्ट कर रहा हूँ और आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़ के क्षमा चाहता हूँ और बता रहा हूँ कि मेरा मेरे पूरे परिवार से और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है हाँ जो मुझे पैदा की है मेरी माँ और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह उसके लिए जब तक जिंदा हूँ जान हाजिर है। आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य, पवन सिंह।

पवन सिंह की इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके पारिवारिक रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभिनेता ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि घर में किस बात को लेकर विवाद हुआ है और उनके इस फैसले के पीछे क्या वजह है।

Pawan Singh Instagram Story
प्रियंका चोपड़ा को मिस कर रहे हैं निक जोनस, थैंक्सगिविंग पर बेटी मालती के साथ मनाया त्योहार

ज्योति सिंह के साथ शादी और कानूनी विवाद भी रहा चर्चा में

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पिछले कई सालों से सुर्खियों में रही है। उनकी शादी ज्योति सिंह से 6 मार्च 2018 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में टेंशन की खबरें सामने आने लगी और मामला अदालत तक पहुंच गया।

पवन सिंह ने बिहार के आरा स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। वहीं, ज्योति सिंह ने साल 2022 में बलिया फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने मुकदमे का फैसला आने तक हर महीने 5 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने की मांग की थी।

इस विवाद के दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, ये आरोप कानूनी विवाद का हिस्सा हैं। अब पवन सिंह की ताजा फेसबुक पोस्ट ने एक बार फिर उनकी पारिवारिक जिंदगी को चर्चा में ला दिया है।