इधर स्टालिन-पवार को मनाने निकले राहुल गांधी, उधर खेला करने जा रहे हेमंत सोरेन! परिसीमन पर बिखरा INDIA गठबंधन

JMM on Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर JMM कांग्रेस और INDIA ब्लॉक से अलग रुख अपना सकती है। हेमंत सोरेन ने सांसदों की बैठक बुलाई है। पार्टी झारखंड के हितों का आकलन कर फैसला लेगी।
hemant soren with pm modi
PM मोदी के साथ CM हेमंत सोरेन की फाइल फोटोSource- X/PMO
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • परिसीमन बिल पर हेमंत सोरेन की पार्टी JMM के समर्थन की अटकलें तेज।

  • पार्टी के तीन लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसदों का रुख अहम।

  • सांसदों से विधेयक का अध्ययन करने को कहा गया, एक-दो दिन में फैसला संभव।

INDIA Bloc Rift on Delimitation Bill: परिसीमन बिल के मुद्दे पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इंडिया ब्लॉक के प्रमुख सहयोगी और झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) इस विधेयक का समर्थन कर सकती है। NDTV के सूत्रों के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक इस बिल के विरोध में है, लेकिन JMM ने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है। पार्टी ने शनिवार को कहा था कि प्रस्तावित विधेयक का झारखंड पर क्या असर पड़ेगा, इसका आकलन करने के बाद ही वह अपना फैसला करेगी।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि पार्टी इस बिल के समर्थन में जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो विपक्षी गठबंधन में इस मुद्दे पर मतभेद सामने आ सकते हैं।

इंडिया गठबंधन का हिस्सा है JMM

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। पार्टी के कुल छह सांसद हैं। इनमें तीन लोकसभा और तीन राज्यसभा के सदस्य हैं। परिसीमन बिल पर एक-एक वोट अहम होने के बीच JMM के इन सांसदों का रुख महत्वपूर्ण हो सकता है।

hemant soren with pm modi
Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

सूत्रों के मुताबिक, परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर पार्टी के सांसदों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद पार्टी की ओर से कहा गया कि वह यह देखना चाहती है कि प्रस्तावित बदलाव झारखंड के हितों की रक्षा करेंगे या नहीं। इसमें खास तौर पर संसद में राज्य के प्रतिनिधित्व और अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित सीटों की संख्या का मुद्दा शामिल है।

hemant soren with pm modi
Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

शुक्रवार रात को मिली विधेयकों की कॉपी

JMM की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बताया कि पार्टी के सांसदों को फैसला लेने से पहले प्रस्ताव का अध्ययन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, "हमें शुक्रवार रात विधेयकों की कॉपियां मिलीं। मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी सांसदों से कहा है कि वे इन विधेयकों का ठीक से अध्ययन करें और देखें कि क्या ये झारखंड के हित में हैं या नहीं। मुख्यमंत्री विशेषज्ञों की राय भी लेंगे। अध्ययन के बाद, एक-दो दिनों में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।"