वंदे भारत में खाने के नाम पर लापरवाही! वड़ा पाव में मिला लोहे का बोल्ट, VIDEO वायरल; IRCTC ने मांगी माफी

Vande Bharat Food Viral Video: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के वड़े के अंदर लोहे का बोल्ट मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। IRCTC ने माफी मांगते हुए कैटरिंग ठेकेदार पर कार्रवाई की।
Vande Bharat Food Viral Video
वंदे भारत के नास्ते में मिला लोहे का बोल्टसोर्स -सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत में यात्री को मिले नास्ते (वड़े पाव) के अंदर लोहे का बोल्ट मिला।

  • यात्री ने घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

  • IRCTC ने माफी मांगते हुए संबंधित कैटरिंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी।

Vande Bharat Food Quality Complaint: वंदे भारत में सफर कर रहे हैं और नाश्ते में वड़ा ऑर्डर करते हैं, लेकिन खाते ही उसमें से लोहे का बोल्ट निकल आए तो? बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ ऐसा ही हुआ।

वड़े के अंदर बोल्ट देखकर यात्री हैरान रह गया और उसने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। मामला बढ़ा तो IRCTC ने भी माफी मांगते हुए संबंधित कैटरिंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी।

वड़े के अंदर फंसा मिला लोहे का बोल्ट

दरअसल, यह घटना शुक्रवार को ट्रेन नंबर 26752 यानी KSR बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन में सफर कर रहे समर्थ कोडियाल ने नाश्ते में कॉफी के साथ वड़ा लिया था। जब उन्होंने खाना शुरू किया तो वड़े के अंदर धातु का एक बोल्ट मिला।

जिसके बाद यात्री ने इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं। उन्होंने हैरानी जताई कि खाना तैयार करते समय इतनी बड़ी धातु की चीज किसी की नजर में कैसे नहीं आई। उन्होंने इसे खाने की गुणवत्ता और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही बताया।

Vande Bharat Food Viral Video
Train Cancelled List 2026: बिहार से दिल्ली तक कोहरे का असर, 20 ट्रेनें रद्द, 26 के दिन घटे; देखें पूरी लिस्ट

यात्री ने प्रीमियम ट्रेन की व्यवस्था पर उठाए सवाल

रेल यात्री समर्थ कोडियाल ने अपनी 'X' पोस्ट में कहा कि वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को खाने की बेहतर गुणवत्ता की उम्मीद रहती है। ऐसे में नाश्ते में लोहे का बोल्ट मिलना बेहद निराशाजनक है।

उन्होंने भारतीय रेलवे और IRCTC से मामले पर तुरंत ध्यान देने और जरूरी कार्रवाई करने की मांग की। यात्री ने वड़े और कॉफी की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

Vande Bharat Food Viral Video
Ayodhya-Nepal Train: अयोध्या से नेपाल जाने वालों के लिए बड़ा नियम, RAC टिकट पर नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति

IRCTC ने बाद में मांगी माफी

शिकायत सामने आने के बाद IRCTC ने यात्री को जवाब देते हुए हुई परेशानी के लिए माफी मांगी। रेलवे कैटरिंग संस्था ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, और संबंधित कैटरिंग ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

IRCTC ने यह भी बताया कि रसोई में काम करने वाले कर्मचारियों को भोजन तैयार करते समय तय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता और जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।