फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रक्षाबंधन पर बॉक्स ऑफिस का जलवा, महावतार नरसिम्हा ने मारी बाजी, सन ऑफ सरदार 2 और सैयारा में आई उछाल

Raksha Bandhan: 9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया और इस मौके पर सिनेमाघरों में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया, तो चलिए जानते हैं।

स्नेहा मौर्या

Raksha Bandhan 2025 Box Office Collection: बीते दिन यानी 9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया और इस मौके का फायदा फिल्मों को भी जमकर मिला। छुट्टी और वीकेंड के कॉम्बिनेशन ने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ा दी, जिससे कई फिल्मों की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। इस समय थिएटर्स में ‘सैयारा’, ‘धड़क 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘किंगडम’ जैसी फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा चमक बिखेरी एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने।

दरअसल, रिलीज के 16वें दिन भी ‘महावतार नरसिम्हा’ का जादू कायम है। त्योहार के दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जिससे इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस टोटल 145.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शनिवार को इस फिल्म ने बाकि सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया।

रक्षाबंधन पर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दूसरी ओर, अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ शुरुआत में दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई थी। बीते दिनों में फिल्म की कमाई 1-2 करोड़ के बीच अटकी हुई थी और इसके कई शोज भी कम कर दिए गए थे। लेकिन रक्षाबंधन पर इस फिल्म ने शानदार वापसी की और 9वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए ‘सैयारा’ को भी पीछे छोड़ दिया। ‘सैयारा’ रिलीज के पहले दिन से ही चर्चा में रही, लेकिन हाल के दिनों में इसके दर्शक घटने लगे थे और यह 2-2.5 करोड़ रुपये की कमाई पर अटकी हुई थी। हालांकि, रक्षाबंधन की छुट्टी ने इसे भी नई ऊर्जा दी और अहान पांडे की इस रोमांटिक ड्रामा ने 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

धड़क 2 ने कमाए इतने करोड़

वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ त्योहार के दिन भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को हल्की बढ़त देखने को मिली और फिल्म ने 9वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की स्थिति अब भी कमजोर बनी हुई है। 10 दिन बाद भी यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। रक्षाबंधन पर भी यह दर्शकों को खींचने में नाकाम रही और केवल 1.25 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

कुल मिलाकर, रक्षाबंधन के दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘महावतार नरसिम्हा’ ने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी, जबकि ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘सैयारा’ को भी त्योहार का फायदा मिला। वहीं, ‘धड़क 2’ और ‘किंगडम’ की कमाई में अब भी बड़ी छलांग का इंतजार है।

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक