ओह गॉड, क्या खूबसरती है! टॉम क्रूज की बेटी को देख धड़का फैंस का दिल, तस्वीरें हुईं वायरल

Suri Noelle: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की बेटी सूरी की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। अब इन तस्वीरों पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
Tom Cruise daughter Suri
टॉम क्रूज की बेटी सूरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tom Cruise Daughter Suri Photos Viral: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों जहां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी बेटी सूरी क्रूज भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। 19 वर्षीय सूरी की हालिया तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपनी मां और मशहूर एक्ट्रेस केटी होम्‍स के साथ नजर आ रही हैं। सूरी, टॉम क्रूज और केटी होम्‍स की इकलौती बेटी हैं।

दरअसल, केटी होम्‍स इन दिनों अपनी नई वेब फ्रेंचाइज ‘हैप्‍पी आवर्स’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो तीन पार्ट में बनाई जा रही है। इस सीरीज में उनके साथ हॉलीवुड एक्टर जोशुआ जैक्सन भी नजर आने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि केटी और जोशुआ साल 1998-1999 के बीच एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। न्यूयॉर्क में चल रही इस सीरीज की शूटिंग के दौरान सूरी अपनी मां के साथ सेट पर देखी गईं, जहां उनका बेहद कैजुअल और कूल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

टॉम क्रूज की बेटी सूरी की तस्वीरें वायरल

तस्वीरों में सूरी व्हाइट टॉप और बैगी ट्राउजर में बेहद स्टाइलिश और नैचुरल अंदाज में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और रेडिट पर उनकी तस्वीरें तेजी से शेयर हो रही हैं। कई यूजर्स ने मां-बेटी की इस प्यारी बॉन्डिंग पर कमेंट करते हुए लिखा, “मां-बेटी सेट पर खूब मस्ती कर रही हैं… और वाह, सूरी कितनी खूबसूरत हो गई हैं!” वहीं, कुछ फैंस केटी और जोशुआ को फिर से साथ देखने की ख्वाहिश भी जाहिर कर रहे हैं।

इससे पहले भी ‘हैप्पी आवर्स’ के सेट से केटी और जोशुआ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जोशुआ, केटी को जमीन से उठाते नजर आए थे और दोनों काफी खुश दिख रहे थे। अब सेट पर सूरी की मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

साल 2006 में केटी संग टॉम क्रूज ने रचाई थी शादी

बचपन से ही सूरी की एक बड़ी फैन फॉलोइंग रही है। टॉम क्रूज और केटी होम्‍स के तलाक के बाद वह ज्यादातर समय अपनी मां के साथ रहती हैं। टॉम क्रूज ने मिमी रॉजर्स और निकोल किडमैन से तलाक के बाद साल 2006 में केटी होम्‍स से शादी की थी। उसी साल सूरी का जन्म हुआ था, लेकिन 2012 में यह रिश्ता टूट गया। जून 2012 में केटी ने तलाक के लिए अर्जी दी और अगस्त 2012 में दोनों का आधिकारिक रूप से अलगाव हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com