कुली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रजनीकांत की ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘वॉर 2’ को पछाड़ बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

Coolie Collection: रजनीकांत की ‘कुली' 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई और अब फिल्म को 10 दिन बीत चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही हैं, तो चलिए जानते हैं टोटल कमाई।

स्नेहा मौर्या

Coolie Box Office Collection  Day 10: साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश 14 अगस्त को हुआ जब बॉलीवुड और साउथ की दो मेगा फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। एक तरफ ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’, तो दूसरी तरफ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’। दोनों फिल्मों ने रिलीज के पहले ही दिन धमाकेदार शुरुआत की और थिएटर्स में लोगों की दीवानगी देखने को मिली।

दरअसल, ‘वॉर 2’ ने जहां 52 करोड़ की ओपनिंग लेकर इस साल की अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बनने का खिताब अपने नाम किया, वहीं रजनीकांत की ‘कुली’ ने इसे पीछे छोड़ते हुए 65 करोड़ की शानदार ओपनिंग दर्ज की। इसके साथ ही यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली भारतीय फिल्म साबित हुई।

‘कुली’ का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 65 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दूसरे दिन 54.75 करोड़, तीसरे दिन 39.5 करोड़, चौथे दिन 35.25 करोड़, पांचवें दिन 12 करोड़, छठे दिन 9.5 करोड़ और सातवें दिन 7.5 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने आठवें दिन 6.15 करोड़ और नौवें दिन 5.85 करोड़ की कमाई की। वहीं दसवें दिन यानी सेकेंड सैटरडे को फिल्म ने शानदार उछाल लेते हुए 10 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन लगभग 245.50 करोड़ पहुंच गया है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और इसमें मामूली बदलाव हो सकता है।

टॉप थ्री में शामिल हुई ‘कुली’

रजनीकांत की इस फिल्म ने 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। इससे पहले पहले नंबर पर मराठी महाकाव्य ड्रामा ‘छावा’ है जिसने 601.54 करोड़ (807.91 करोड़ वर्ल्डवाइड) कमाए। वहीं दूसरे स्थान पर अहान पांडे की ‘सैयारा’ है जिसने 326.14 करोड़ का इंडियन कलेक्शन किया। अब रजनीकांत की ‘कुली’ 245.50 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हो चुकी है।

वर्ल्डवाइड रेस में ‘सैयारा’ के करीब

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘कुली’ तेजी से आगे बढ़ रही है और यह अहान पांडे की ‘सैयारा’ से लगभग 100 करोड़ पीछे है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह करीब 82 करोड़ की दूरी पर है। खास बात यह है कि आने वाले हफ्ते में कोई बड़ी बॉलीवुड या साउथ फिल्म रिलीज नहीं हो रही, ऐसे में ‘कुली’ के पास पूरे सप्ताह का गोल्डन टाइम है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रजनीकांत की ये बिग-बजट फिल्म आने वाले दिनों में ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत