-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajinikanth Kuli Box Office Collection Day 9 Report
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की डगमगाई कमाई, 9वें दिन सिर्फ हुआ इतना कलेक्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Coolie Movie: रजनीकांत की फिल्म कुली की ओपनिंग काफी जबरदस्त हुई। लेकिन इसके बाद से लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन सामने आया है, तो चलिए जानते हैं..

कुली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Box Office Collection Day 9: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ ने सिनेमाघरों में 14 अगस्त को एंट्री की थी। रिलीज के दिन से ही यह फिल्म चर्चा का विषय बनी रही और दर्शकों ने इसे लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया। हालांकि, शुरुआती जबरदस्त ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली है।
दरअसल, ‘कुली’ ने रिलीज के पहले दिन ही 65 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया। यह रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई और इसने केवल 54.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद तीसरे दिन कलेक्शन घटकर 39.5 करोड़ और चौथे दिन 35.25 करोड़ रुपये रहा। फिर भी, चार दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड में फिल्म ने कुल 194.5 करोड़ रुपये का मजबूत बिजनेस किया।
कुली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सोमवार का टेस्ट फिल्म के लिए कठिन साबित हुआ। पांचवें दिन ‘कुली’ का कलेक्शन घटकर सिर्फ 12 करोड़ रुपये रह गया। इसके बाद कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई। छठे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़, सातवें दिन 7.5 करोड़ और आठवें दिन 6.25 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 229.65 करोड़ रुपये रहा।
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ केस में सलमान खान को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने टीजर हटाने का दिया आदेश
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ‘कुली’ ने महज 5.50 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 235.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, बड़े बजट और दमदार कास्टिंग के बावजूद ‘कुली’ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। शुरुआती रिकॉर्ड ब्रेकिंग कलेक्शन के बाद भी यह शंकर की 2.0 ने 303.25 करोड़ और जेलर 235.85 करोड़ से पिछड़ गई। पहले हफ्ते में कमाई के मामले में ‘कुली’ अब रजनीकांत की टॉप 3 फिल्मों में तीसरे नंबर पर है।
ये भी पढ़ें-परफेक्ट होना जरूरी नहीं, गलतियां भी सीख देती हैं….अनन्या पांडे ने कॉन्फिडेंस को लेकर कही ये बात
फिल्म की स्टार कास्ट
इन सबके बीच ‘कुली’ के स्टारकास्ट की बात करें, तो इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, रचिता राम और श्रुति हासन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा खास बात यह भी रही कि फिल्म में आमिर खान ने भी एक स्पेशल कैमियो किया है। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जो पहले ‘कैथी’, ‘विक्रम’, ‘लियो’ और ‘मास्टर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके हैं।
Rajinikanth kuli box office collection day 9 report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














