- Hindi News »
- Entertainment »
- Saiyaara Box Office Record Breaker Ahaan Aneet Crosses 500 Crore Worldwide
19वें दिन ‘सैयारा’ ने रचा इतिहास, तोड़ा ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई ने छुए 500 करोड़
Saiyaara Movie: अहान पांडे की सैयारा हर दिन थिएटर में बवाल काट कर रही है। फिल्म ने 19 दिन में एक और रिकॉर्ड बना लिए है। अब इसने दीपिका पादुकोण की ऐतिहासिक फिल्म पद्मावत को भी पीछे कर दिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सैयारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saiyaara Collection Day 19: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सैयारा इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनीत पड्डा और अहान पांडे की इस डेब्यू फिल्म ने रिलीज के महज 19 दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि, 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने जहां पहले ही सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान को पीछे छोड़ा था, तो वहीं अब इसने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ऐतिहासिक फिल्म पद्मावत को भी पीछे कर आगे निकल गई है।
दरअसल, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। पहले हफ्ते में ही इसने 172.75 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ से पार चला गया। तीसरे हफ्ते में चार दिन के भीतर इसने 301 करोड़ तक का आंकड़ा छू लिया। वहीं, 19वें दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी और 2.18 करोड़ की कमाई की।
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 18वें दिन फिल्म ने 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को यानी तीसरे हफ्ते के पांचवें दिन 2.18 करोड़ और जुड़ गए। इन आंकड़ों को देखते हुए सैयारा का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 304.28 करोड़ हो चुका है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 362.5 करोड़ तक पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म ने पद्मावत के 302.15 करोड़ के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को 19वें दिन ही पछाड़ दिया है। यह पहली बार है जब किसी डेब्यू स्टार की फिल्म ने इतना जबरदस्त प्रदर्शन किया हो। अहान पांडे और अनीत पड्डा के लिए ये एक ऐतिहासिक डेब्यू बन गया है, जिसने इंडियन सिनेमा में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।
ये भी पढ़ें-परिधि का दिल होगा चकनाचूर, तुलसी और वृंदा का भी टूटेगा भरोसा, शो में आएगा नया मोड़
वर्ल्डवाइड में कुल 500 करोड़ रुपये
वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो सैयारा ने दुनियाभर में कुल 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें से सिर्फ ओवरसीज से फिल्म ने 129.29 करोड़ की कमाई की है, जो कि किसी डेब्यू स्टार की फिल्म के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ऐसे में अब इस रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि सैयारा इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन चुकी है।
Saiyaara box office record breaker ahaan aneet crosses 500 crore worldwide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














