राज कपूर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Raj Kapoor Story: राज कपूर के अधूरे इश्क, नरगिस की शादी में छलके आंसू, वैजयंती माला से टूटा घर

Raj Kapoor Love Life: राज कपूर का नाम सबसे पहले नरगिस से जुड़ा, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री पर्दे से बाहर तक मशहूर रही। इसके बाद वैजयंती माला के साथ अफेयर की चर्चाओं से पारिवारिक तनाव बढ़ा।

सोनाली झा

Raj Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर सिर्फ अपनी फिल्मों और निर्देशन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी निजी ज़िंदगी और अधूरी मोहब्बतों के लिए भी जाने जाते हैं। ‘आवारा’, ‘श्री 420’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों से सिनेमा को नई पहचान देने वाले राज कपूर की जिंदगी में इश्क कई बार आया, लेकिन हर बार कहानी अधूरी रह गई। आज, 14 दिसंबर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके प्रेम किस्से एक बार फिर चर्चा में हैं।

14 दिसंबर 1924 को दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के घर जन्मे राज कपूर ने बहुत कम उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था। अभिनय, निर्देशन और निर्माण तीनों में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी और देखते ही देखते ‘बॉलीवुड का शोमैन’ कहलाए। राज कपूर और नरगिस की प्रेम कहानी को हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित लव स्टोरी माना जाता है।

राज कपूर और नरगिस की प्रेम कहानी

‘आग’, ‘बरसात’, ‘आवारा’ और ‘श्री 420’ जैसी फिल्मों में राज कपूर और नरगिस की केमिस्ट्री पर्दे से उतरकर असल जिंदगी तक पहुंच गई। राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला’ में इस रिश्ते का जिक्र किया है। कहा जाता है कि नरगिस राज कपूर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन राज कपूर अपनी पत्नी कृष्णा कपूर और बच्चों को छोड़ने का फैसला नहीं कर पाए। जब नरगिस ने सुनील दत्त से शादी की, तो फेरे के वक्त राज कपूर की आंखें नम हो गई थीं।

वैजयंती माला से बढ़ा पारिवारिक तनाव

नरगिस के बाद राज कपूर का नाम वैजयंती माला के साथ जुड़ा। फिल्म ‘संगम’ के दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरों ने तूल पकड़ा। ऋषि कपूर के अनुसार, इस रिश्ते की वजह से घर तक टूटने की नौबत आ गई और उनकी मां बच्चों के साथ अलग रहने लगीं। हालांकि वैजयंती माला ने हमेशा इस अफेयर से इनकार किया।

जीनत अमान के साथ भी जुड़े किस्से

फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के दौरान राज कपूर और जीनत अमान के रिश्ते की भी खूब चर्चा हुई। देव आनंद ने अपनी आत्मकथा में इस नज़दीकी का जिक्र किया है। हालांकि, जीनत अमान की शादी के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया। राज कपूर की जिंदगी इस बात की मिसाल है कि पर्दे पर मोहब्बत जितनी खूबसूरत दिखती है, असल जिंदगी में वह उतनी ही जटिल भी होती है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी