लोग पूछेंगे कौन शाहरुख खान? विवेक ओबेरॉय का चौंकाने वाला बयान, राज कपूर का दिया उदाहरण

Vivek Oberoi On SRK: विवेक ओबेरॉय ने कहा कि शाहरुख खान को शायद 25 सालों में भुला दिया जाएगा और 2050 में लोग पूछेंगे 'कौन शाहरुख खान?' उन्होंने राज कपूर का भी उदाहरण दिया।
लोग पूछेंगे कौन शाहरुख खान? विवेक ओबेरॉय का चौंकाने वाला बयान, राज कपूर का दिया उदाहरण
शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी पर विवेक ओबेरॉय का विवादित बयान, कहा- इतिहास में सिमट जाएगी पहचान
Published on: 
Updated on: 

Vivek Oberoi On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरे इंडस्ट्री को चौंका दिया है। शाहरुख खान, जो कुछ दिन पहले ही 60 साल के हुए हैं, उनकी बेताज बादशाहत पर सवाल उठाते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा कि हो सकता है कि अगले कुछ दशकों में दुनिया उन्हें भुला दे।

शाहरुख खान पिछले 30 सालों से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। 60 साल की उम्र में 'जीरो' के फ्लॉप होने के चार साल बाद उन्होंने 'पठान' और 'जवान' जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में देकर शानदार कमबैक किया है। ऐसे में विवेक ओबेरॉय का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।

विवेक ओबेरॉय बोले: '2050 में लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान?'

'पिंकविला' से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने अपने इस चौंकाने वाले बयान के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि एक समय के बाद कोई भी व्यक्ति इतिहास में बस एक फुटनोट बनकर रह जाता है। उन्होंने कहा, "आज आप किसी से भी पूछिए कि 1960 के दशक में कौन सी फिल्म में किसने काम किया था, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। वैसे भी आप इतिहास में ही सिमट जाएंगे। शायद 2050 में लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान?"

विवेक ओबेरॉय का मानना है कि समय के साथ दर्शकों की याददाश्त कम हो जाती है और नई पीढ़ी पुरानी शख्सियतों को भूल जाती है, भले ही वह कितनी भी बड़ी क्यों न हो।

राज कपूर के उदाहरण से समझाया गुमनामी का डर

विवेक ओबेरॉय ने अपनी बात को साबित करने के लिए अभिनेता राज कपूर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि राज कपूर जैसे व्यक्ति सिनेमा प्रेमियों के लिए 'भगवान' की तरह हैं, लेकिन आज की पीढ़ी शायद उनके बारे में जानती भी नहीं होगी। उन्होंने रणबीर कपूर का जिक्र करते हुए कहा, "जैसे आजकल लोग पूछते हैं, 'राज कपूर कौन हैं?' आप और मैं, हम उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं, लेकिन अगर आप रणबीर कपूर के किसी भी यंग फैन से पूछिए तो शायद उन्हें यह भी पता न हो कि राज कपूर कौन थे। तो शायद इतिहास आपको गुमनामी में धकेल देता है।"

शाहरुख की अगली फिल्म 'किंग' का है जबरदस्त क्रेज

विवेक ओबेरॉय के बयान के विपरीत, शाहरुख खान की लोकप्रियता वर्तमान में आसमान छू रही है। 2023 में उनकी तीन फिल्मों - पठान, जवान और डंकी - ने दुनिया भर में ₹2,600 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी। उनकी अगली फिल्म 'किंग' का टीज़र उनके 60वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी जैसे कई अन्य कलाकार भी हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com