राही ने अनुपमा को हराने की ठानी 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: राही ने अनुपमा को हराने की ठानी, वसुंधरा और लीला में होगा बड़ा टकराव

Anupama Gossip: अनुपमा फिनाले की ओर बढ़ रहा है और कहानी में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। राही ने कसम खाई है कि वह अनुपमा को हराकर ही दम लेगी। राही की टीम पहला राउंड जीतकर पावर हासिल करेगी।

सोनाली झा

Anupama Update: स्टार प्लस का सुपरहिट शो अनुपमा इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और हाई वोल्टेज ट्विस्ट्स से एंटरटेन कर रहा है। टीआरपी की रेस में बने रहने के लिए शो के मेकर्स लगातार नए मोड़ ला रहे हैं। अब कहानी में फिनाले एपिसोड को लेकर बड़े धमाके की तैयारी हो चुकी है। कहानी में अभी तक देखने को मिला कि राही और अनुपमा के बीच मुकाबला बेहद तगड़ा चल रहा है।

मेकर्स ने राही और अनुपमा के झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। राही ने कसम खाई है कि वह अनुपमा को हराकर ही दम लेगी। परिवार के लोग भी स्टेज पर उनकी परफॉर्मेंस देखने पहुंचे हैं। आने वाले एपिसोड्स में राही स्टेज पर अनुपमा को जलील करती नजर आएगी। मां-बेटी की जोड़ी का मजाक उड़ाया जाएगा। इस पर अनुपमा मेकर्स से गुहार लगाएगी कि टीआरपी के लिए रिश्तों का तमाशा न बनाया जाए।

प्रॉप्स चुराएगी माही

डांस कॉम्पिटिशन के दौरान अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ेंगी। माही उसके प्रॉप्स चुरा लेगी, जिसमें पाखी उसका साथ देगी। हालांकि, बाद में माही को अपने इस कदम पर पछतावा होगा और वह प्रॉप्स अनुपमा को लौटा देगी। इसी बीच डांस करते वक्त जस्सी अपने स्टेप भूल जाती है, जिससे राही बेहद खुश हो जाती है।

राही को मिलेगा पावर

फिनाले से पहले राही की टीम पहला राउंड जीत जाएगी। इसके बाद उसे यह पावर दिया जाएगा कि वह दो टीमों में से किसी एक को बाहर कर सकती है। इस मौके का फायदा उठाकर राही अनुपमा की टीम को बाहर करने का फैसला करेगी। हालांकि, मेकर्स इस मोड़ पर कहानी को और दिलचस्प बनाने वाले हैं।

वसुंधरा और लीला में होगा बड़ा टकराव

फिनाले के दौरान शो में एक और ट्विस्ट आएगा। बा यानी लीला और वसुंधरा के बीच जमकर झगड़ा होगा। मेकर्स इस लड़ाई को स्टेज पर दिखाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वसुंधरा इस दौरान अपने खानदान और रुतबे का जिक्र करेगी, जबकि लीला सबके सामने अपने तेवर दिखाएगी। कुल मिलाकर, अनुपमा का फिनाले एपिसोड दर्शकों के लिए भावनाओं, ड्रामे और बड़े ट्विस्ट से भरा होगा। अब देखना होगा कि क्या सचमुच अनुपमा की टीम बाहर हो जाएगी या मेकर्स इस कहानी को नया मोड़ देंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें