कंगना रनौत, पीएम मोदी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राजनीति में इस तरह की भाषा बेहद चिंताजनक...पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर भड़कीं कंगना रनौत

Kangana Ranaut Statement: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी का मामला गरमा गया। इस पर सांसद कंगना रनौत ने दुख जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

स्नेहा मौर्या

PM Modi Sloganeering Controversy: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक नारेबाजी का मामला अब सियासी गलियारों में लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा में भी जमकर हंगामा देखने को मिला। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

अब इस विवाद पर मंडी से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कंगना ने इस पूरे मामले को बेहद दुखद बताते हुए राजनीति के गिरते स्तर पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने विपक्ष पर युवाओं को गलत दिशा और संदेश देने का आरोप भी लगाया है।

'ऐसे नारे लगाना बेहद दुखद'

मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ मौत की कामना करना, बद्दुआ देना या इस तरह के उकसाने वाले नारे लगाना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएं। किसी को नुकसान पहुंचाने की सोच या लोगों को भड़काना गलत है और समाज के लिए खतरनाक संकेत देता है। कंगना ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे देश को दुख पहुंचा है। पीएम मोदी को 140 करोड़ लोगों का समर्थन प्राप्त है और वे देश ही नहीं, विदेशों में भी लोकप्रिय नेता हैं। ऐसे में उनके लिए इस्तेमाल किए गए शब्द बेहद अपमानजनक और अस्वीकार्य हैं।

कड़ी कार्रवाई और माफी की मांग

कंगना रनौत ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने वालों को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की भाषा से देश का माहौल खराब हो सकता है। आज अगर सिर्फ शब्दों में नफरत दिखाई दे रही है, तो कल यह हिंसक सोच में भी बदल सकती है, जो बेहद चिंताजनक है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 14 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से सरकार के खिलाफ एक रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित नारे लगाए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विवाद बढ़ने के बाद भी मंजू लता मीणा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा।

फिलहाल यह मामला राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है और सभी की नजरें आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z