परिणीति चोपड़ा की फिल्म रिपोर्टिंग लाइव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'रिपोर्टिंग लाइव' में पत्रकार बनीं परिणीति चोपड़ा, बड़ी स्टोरी की तलाश में खतरनाक रेत माफिया से लेंगी टक्कर

Reporting Live Netflix: परिणीति चोपड़ा ‘रिपोर्टिंग लाइव’ में फील्ड रिपोर्टर की भूमिका निभाएंगी। कहानी अवैध रेत खनन और रेत माफिया के नेटवर्क पर आधारित है। फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

सोनाली झा

Parineeti Chopra Film Reporting Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब एक नए और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में ओटीटी सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद परिणीति अब फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म पत्रकारिता, अपराध और अवैध रेत खनन के इर्द-गिर्द घूमती एक थ्रिलर कहानी है। फिल्म में परिणीति एक फील्ड रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं, जो एक बड़ी खबर की तलाश में खतरनाक रेत माफिया के नेटवर्क तक पहुंच जाती है।

‘रिपोर्टिंग लाइव’ की कहानी एक ऐसी रिपोर्टर पर आधारित है, जो अवैध रेत खनन के पीछे छिपे नेटवर्क की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करती है। जांच के दौरान उसे पता चलता है कि इस पूरे खेल के पीछे एक खतरनाक रेत माफिया का हाथ है। जैसे-जैसे वह मामले की तह तक पहुंचती है, उसके सामने अपराध की ऐसी दुनिया खुलती जाती है, जहां सच को सामने लाना उसके लिए चुनौती बन जाता है।

शेखर सुमन समेत ये कलाकार आएंगे नजर

फिल्म में रिपोर्टर का किरदार सिर्फ खबर जुटाने तक सीमित नहीं है। वह लगातार ऐसे सिस्टम के खिलाफ आगे बढ़ती है, जो अपने अपराधों को छिपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कहानी में आम लोगों की जिंदगी और उनकी परेशानियों को भी अहम जगह दी गई है।

फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ शेखर सुमन, अमोल पालेकर, देवेन भोजानी और आदिल हुसैन जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि परिणीति और देवेन भोजानी पहली बार एक अलग तरह की ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में दिखाई देंगे। दोनों के किरदार भी उनके पिछले काम से अलग बताए जा रहे हैं।

सात साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं निर्देशक

'रिपोर्टिंग लाइव' का निर्देशन ध्रुव त्रिपाठी ने किया है। उन्होंने मिहिर जाधव के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है। निर्देशक के मुताबिक, वह करीब सात साल से इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। उनका उद्देश्य ऐसी थ्रिलर कहानी पेश करना था, जो जमीन से जुड़ी और वास्तविक महसूस हो और जिसमें आम लोगों की जिंदगी को भी प्रमुखता मिले। फिल्म को पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाथ ने प्रोड्यूस किया है। ‘रिपोर्टिंग लाइव’ 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा