सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने रचा कमाल, बॉक्स ऑफिस के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज के पहले दिन ही टॉप पर पहुंची

Suriya Film Vishwanath And Sons: सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने बॉक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर भी धमाल मचा दिया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही फिल्म पहले दिन नंबर 1 पर पहुंच गई।
Vishwanath And Sons OTT Release
सूर्या और ममिता बैजू(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Suriya Film Vishwanath And Sons OTT Release: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली यह फैमिली ड्रामा फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही दर्शकों की पसंद बन गई है। फिल्म को थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब ओटीटी पर भी इसे जबरदस्त व्यूअरशिप मिल रही है।

'विश्वनाथ एंड सन्स' को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। फिल्म ने ओटीटी पर अपनी शुरुआत बेहद शानदार तरीके से की है। रिलीज के पहले ही दिन यह नेटफ्लिक्स के चार्ट में नंबर 1 स्थान पर पहुंच गई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म की यह उपलब्धि मेकर्स और कलाकारों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं की कहानी को मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में सूर्या के साथ ममिता बैजू और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी किया था शानदार कलेक्शन

'विश्वनाथ एंड सन्स' ने थिएटर्स में भी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 120-130 करोड़ रुपये था। फिल्म ने भारत में लगभग 121.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 140.55 करोड़ रुपये रहा। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया।

Vishwanath And Sons OTT Release
अमीषा पटेल की मां के घर हुई थी लाखों की चोरी, पुलिस ने सुलझाया केस, गिरफ्तार महिला से कंगनों की तलाश जारी

सूर्या के लिए लगातार तीसरी सफलता

सूर्या के करियर की बात करें तो अभिनेता के लिए हालिया समय काफी अच्छा रहा है। 2024 में रिलीज हुई 'कंगुवा' से उन्हें उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद फिल्म 'रेट्रो' ने बॉक्स ऑफिस पर उनकी वापसी कराई। इसके बाद आई 'करुप्पु' ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अब 'विश्वनाथ एंड सन्स' की सफलता के साथ सूर्या ने लगातार तीसरी सफल फिल्म देने में कामयाबी हासिल की है। खास बात यह है कि थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। ऐसे में सूर्या के फैंस के लिए यह सफलता किसी डबल सेलिब्रेशन से कम नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com