‘मैसा’ के आखिरी युद्ध की झलक आई सामने, रश्मिका मंदाना के उग्र और दमदार अवतार ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच

Rashmika Mandanna Mysaa Teaser: रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा का फाइनल वॉर सीक्वेंस सामने आया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर की, जिसमें फिल्म के एक्शन और रश्मिका के दमदार अवतार की झलक मिली।
Rashmika Mandanna Mysaa Teaser
रश्मिका मंदाना(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rashmika Mandanna Mysaa Final War Sequence: रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'मैसा' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म में रश्मिका बिल्कुल नए और अनदेखे अंदाज में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एक्शन, रोमांच और इमोशनल कहानी का मेल है। अब मेकर्स ने फिल्म के आखिरी युद्ध सीक्वेंस की एक छोटी-सी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। मेकर्स ने वीडियो के साथ 'द फाइनल वॉर मैसा' लिखा है।

'मैसा' में रश्मिका का किरदार उनके पिछले किरदारों से काफी अलग बताया जा रहा है। फिल्म के टीजर में उनकी उग्र और गुस्से से भरी छवि की झलक देखने को मिली थी। उनके इस दमदार अवतार ने फैंस का ध्यान खींचा है। अब आखिरी युद्ध की झलक सामने आने के बाद फिल्म के एक्शन हिस्से को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

एक्शन के साथ दिखेगा पिता-बेटी का रिश्ता

फिल्म मैसा को सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि इमोशनल कहानी के तौर पर भी पेश किया जा रहा है। फिल्म की कहानी में पिता और बेटी के रिश्ते को अहम जगह दी गई है। आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि में बुनी गई यह कहानी एक्शन और भावनाओं को साथ लेकर आगे बढ़ती है। फिल्म के विजुअल्स और बड़े स्तर पर तैयार किए गए एक्शन सीक्वेंस इसके प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं।

Rashmika Mandanna Mysaa Teaser
Rise and Fall 2: सहवाग के शो में शहजाद पूनावाला संग हुई मारपीट, धक्का देने और कपड़े फाड़ने का वीडियो वायरल

रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी है फिल्म

'सीता रामम' में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक रवींद्र पुल्ले ‘मैसा’ का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में वह एक्शन, इमोशन और भव्यता को एक साथ पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, मशहूर संगीतकार जैक्स बिजॉय का संगीत फिल्म के टीजर की ऊर्जा को और प्रभावशाली बनाता है।

अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने फिल्म को बड़े पैन-इंडिया सिनेमाई अनुभव के तौर पर तैयार किया है। ‘मैसा’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com