पारस कलनावत  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

टीवी स्टार पारस कलनावत की होगी रीएंट्री, बोले- 3-4 साल बाद स्टार प्लस पर हो रही घरवापसी

Paras Kalnawat Apsara: पारस कलनावत 4 साल बाद स्टार प्लस पर वापसी करने जा रहे हैं। टीवी सीरियल अप्सरा में वह नए रफ-टफ लुक में नजर आएंगे। एक्टर ने अपनी वापसी और शो से जुड़ी एक्साइटमेंट भी साझा की है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • टीवी पर वापसी करेंगे पारस कलनावत, सीरियल 'अप्सरा' में आएंगे नजर

  • अनुपमा के बाद 4 साल में स्टार प्लस पर लौटे पारस कलनावत

  • 15-18 किलो वजन घटाकर पारस ने बनाया रफ-टफ लुक, 'अप्सरा' में दिखेगा नया अंदाज

Paras Kalnawat Apsara TV Serial: मेरी दुर्गा, कुमकुम भाग्य जैसे सीरियल में नजर आ चुके पारस कलनावात फिर से एक बार छोटे पर्दे पर रीएंट्री लेने वाले है। वो जल्द ही स्टार प्लस के टीवी सीरियल में नजर आने वाले है।

पारस कलनावत स्टार प्लस के टीवी सीरियल अप्सरा से टीवी इंडस्ट्री में वापसी करने जा रहे हैं। इस शो में वो समीक्षा जायस्वाल और अनुष्का मर्चंडे के साथ नजर आने वाले हैं। पारस कलनावत लंबे ब्रेक के बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।

क्या बोले पारस कलनावत?

एक्टर पारस कलनावत ने मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि लगभग तीन-चार साल बाद स्टार प्लस पर लौटकर ऐसा लग रहा है, जैसे घर वापसी हुई हो। स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल अनुपमा ने मुझे बड़ा ब्रेक दिया था और मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था, इसलिए यह चैनल हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। मैंने वेब स्पेस में आने के लिए टेलीविजन से ब्रेक लिया था लेकिन बीच में मुझे महसूस हुआ कि मुझे टीवी शोज की कितनी याद आती है। टेलीविजन मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रहा है और उसी दौरान मुझे अप्सरा के लिए कॉल आया।

अप्सरा में देखने मिलेगा नया अंदाज

एक्टर पारस कलनावत ने बताया कि ऑडियंस को इस शो में उनका नया लुक देखने के लिए मिलने वाला है। पारस ने कहा कि इस शो में मेरे लुक की बात करें, तो पहली बार मैं स्क्रीन पर थोड़ा रफ-टफ दिखने की कोशिश कर रहा हूं। पिछले डेढ़ साल में, मैंने लगभग 15-18 किलो वजन कम किया है और मस्कुलर बॉडी बनाने पर काम किया है। अप्सरा में पहली बार दर्शक मुझे इस लुक में देखेंगे और मैं इसके लिए एक्साइटेड हूं।

चार साल बाद होगी स्टार प्लस में वापसी

पारस कलनावत अनुपमा के लगभग 4 साल बाद स्टार प्लस पर वापसी करने वाले है। इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए पारस ने कहा कि मैं बहुत समय से मुक्ता मैम के साथ काम करना चाहता था, इसलिए खुश हूं कि आखिरकार ऐसा हो रहा है। समीक्षा और अनुष्का के साथ काम करने का अनुभव भी बहुत अच्छा रहा है।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?