Anupamaa Spoiler: चोटिल होंगे अंश-प्रांशी, अनुपमा के घर में शुरू होगा बिग बॉस जैसा खेल

Anupamaa Serial में अंश और प्रांशी के चोटिल होने से कहानी नया मोड़ लेगी। दोनों परिवार बच्ची की सलामती के लिए साथ आएंगे, लेकिन तभी मीडिया के आरोपों के बीच शाह निवास में नया टास्क शुरू होगा।
Anupamaa Spoiler Alert
अनुपमा सीरियल(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेवरेट सीरियल में से एक अनुपमा में जल्द ही एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट के चलते कोठारी और शाह परिवार के बीच का इक्वेशन बदलने वाला है।

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ऑडियंस को एक जोरदार झटका लगने वाला है। अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में अंश और प्रांशी का एक्सीडेंट देखने के लिए मिलेगा। हालांकि अनुपमा अंश को प्रांशी के घायल होने की जानकारी नहीं देना चाहेगी। क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर अंश को प्रांशी के बारे में पता चलेगा, तो वो बहुज ज्यादा परेशान हो जाएगा। दूसरी ओर कोठारी परिवार भी प्रांशी की बिगड़ती तबीयत को लेकर काफी ज्यादा टेंशन में आ जाएंगे। जिसके बाद वसुंधरा कोठारी पंडितजी को बुलाकर घर में पूजा-पाठ करने की बात कहेगी।

प्रांशी को बचाने के लिए एक होंगे शाह-कोठारी परिवार

पंडित जी बताएंगे कि वसुंधरा कोठारी के परिवार को अपने समधियाने के साथ मिलकर जप करना होगा। अनुपमा की फैमिली भी इस बात के लिए मान जाएगी, क्योंकि यहां मामला दोनों परिवारों का होगा। जब दोनों फैमिली एकजुट होंगी तभी घर के बाहर मीडिया पहुंच जाएगा और अनुपमा-प्रेम पर मिलीभगत करके ऑडियंस को बेवकूफ बनाने का आरोप लगेगा। भीड़ और मीडिया आरोप लगाएंगे कि कॉम्पटिशन जैसा कुछ नहीं है, दोनों फैमिली मिलकर सिर्फ पब्लिक को बेवकूफ बना रही हैं। तभी प्रोड्यूसर आ पहुंचेंगे।

शो के प्रोड्यूसर संभालेंगे हालात

मामले को संभालते हुए प्रोड्यूसर्स मीडिया से कहेंगे कि यहां जो कुछ भी हो रहा है, वो भी कॉम्पटिशन का हिस्सा है। मीडिया को प्रोड्यूसर्स बताएंगे कि कॉम्पटिशन का ही एक राउंड इस बार शाह निवास में होना है, इसीलिए दोनों परिवार एक साथ जमा हुए हैं। बाद में जब अनुपमा और बाकी लोग जब इस बात की खिलाफत करेंगे कि क्यों प्रोड्यूसर्स ने मीडिया के सामने झूठ बोला तो वो दोनों के नुकसान की धमकी देंगे और टास्क समझाएंगे कि दोनों को अब बिगाड़ी हुई सिचुएशन्स खुद ही संभालनी होगी।

Anupamaa Spoiler Alert
Independence Day Special: ‘बॉर्डर 2’ से ‘उरी’ तक, शौर्य और बलिदान की कहानी दिखाती हैं ये फिल्में

अनुपमा में बिग बॉस वाला द्विस्ट

अगला टास्क यह होगा कि दोनों ही परिवारों में दो-दो टुकड़ियां (टीम) बनाई जाएंगी और इन दोनों टुकड़ियों के बीच टास्क ये होगा कि एक आदेश देगा और दूसरी टीम को आदेश सुनना होगा। ये टास्क पूरी तरह कैसे किया जाएगा यह तो अभी साफ नहीं है, लेकिन इतना साफ है कि इस टास्क में काफी मजा आने वाला है। क्योंकि शो के प्रोड्यूसर्स कहकर जाएंगे कि बच्ची की तबीयत की उन्हें भी फिक्र है, लेकिन टास्क चलते रहना चाहिए। क्योंकि वो सीसीटीवी की मदद से परिवार के सभी सदस्यों पर नजर बनाए रखेंगे। अब शाह निवास बिग बॉस हाउस में तब्दील हो चुका है, क्योंकि हर मेंबर सीसीटीवी की नजर में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com