परम सुंदरी, कुली और वॉर 2 का कलेक्शन 
मनोरंजन

परम सुंदरी हुई मंडे टेस्ट में पास, कुली और वॉर 2 की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जानें कलेक्शन

Param Sundari Collection: परम सुंदरी ने मंडे को सिर्फ 3.32 करोड़ कमाए, कुल कलेक्शन 49.22 करोड़ रहा। रजनीकांत की कुली 280.2 करोड़ के साथ सबसे आगे है, हालांकि दूसरे हफ्ते में रफ्तार धीमी हो गई।

सोनाली झा

Box Office Collection Report: फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ हफ्तों से बड़े सितारों की फिल्में लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई फिल्मों ने पहले दिन से ही शानदार शुरुआत की, लेकिन सोमवार का दिन ज्यादातर फिल्मों के लिए निराशाजनक रहा। रविवार को जहां दर्शकों की भीड़ थिएटर्स तक पहुंची, वहीं सोमवार को कलेक्शन में अचानक गिरावट दर्ज की गई।

परम सुंदरी का कलेक्शन

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर परम सुंदरी ने रिलीज के साथ ही अच्छी ओपनिंग ली थी। पहले दिन फिल्म ने 7.37 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद वीकेंड में फिल्म का ग्राफ और ऊपर गया और शनिवार को 10.07 करोड़ तथा रविवार को 11.04 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि सोमवार आते-आते फिल्म की स्पीड थम गई और कलेक्शन घटकर केवल 3.32 करोड़ रुपये रह गया। अब तक फिल्म 49.22 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म के निर्देशक तुषार जलोटा हैं और इसमें संजय कपूर, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदारों में दिख रहे हैं।

कुली का दबदबा बरकरार

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की कुली ने रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। पहले दिन फिल्म ने 65 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की थी। पहले हफ्ते में यह आंकड़ा 229.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही, लेकिन रविवार को 3 करोड़ रुपये और सोमवार को 1.1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म की कुल कमाई 280.2 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।

वॉर 2 की चमक पड़ी फीकी

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 शुरूआत में काफी मजबूत साबित हुई थी। लेकिन अब इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही है। शनिवार को फिल्म ने 1.10 करोड़ और रविवार को 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को केवल 60 लाख रुपये का कारोबार किया। अब तक फिल्म की कुल कमाई 235.1 करोड़ रुपये हुई है। शुरुआती दिनों में वॉर 2 और कुली के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन अब रजनीकांत की फिल्म ने बढ़त बना ली है।

महावतार नरसिम्हा ने दिखाई स्थिरता

पौराणिक कथाओं पर आधारित एनिमेशन फिल्म महावतार नरसिम्हा ने 39 दिनों बाद भी दर्शकों का ध्यान बनाए रखा है। रविवार को इसने 3.2 करोड़ रुपये की कमाई की, हालांकि सोमवार को इसका आंकड़ा घटकर 50 लाख रुपये रह गया। इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन 245 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। परिवारिक दर्शकों को यह फिल्म खासा पसंद आ रही है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर