Orry Comment On Dhruv Rathee Controversy: सोशल मीडिया के सबसे फेमस चेहरों में से एक ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी बॉलीवुड पार्टी या अनोखे फैशन सेंस की वजह से नहीं, बल्कि उनके एक तीखे बयान के लिए हो रही है। ओरी ने फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें सीधे तौर पर राष्ट्र-विरोधी कह दिया है।
एक पॉडकास्ट के दौरान ओरी का यह गुस्सा फूट पड़ा, जिसने अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दोनों के बीच की यह कड़वाहट पुरानी है, लेकिन इस नए बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।
हाल ही में पॉडकास्ट 'केके क्रिएट्स' में बातचीत के दौरान ओरी ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के प्रति अपनी नाराजगी को खुलकर जाहिर किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस इंसान को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ओरी के अनुसार राठी केवल उन्हीं विषयों को चुनते हैं जो उनके खुद के बनाए नैरेटिव यानी उनकी सोच के अनुकूल बैठते हैं। ओरी का मानना है कि राठी देश से जुड़े जरूरी मुद्दों पर अपनी सुविधा के अनुसार ही बात करना पसंद करते हैं। जब किसी गंभीर विषय पर उनकी राय की जरूरत होती है, तब वह पूरी तरह चुप्पी साध लेते हैं।
ओरी ध्रूव राठी पर आरोप लगाया कि उन्होनें अपने एक वीडियो के मेन पोस्टर यानी थंबनेल पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया था। हैरान करने वाली बात यह थी कि उस पूरे वीडियो के अंदर ओरी का कहीं भी कोई जिक्र या संदर्भ नहीं था।
ओरी ने इस हरकत पर कड़ा नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना किसी मतलब के किसी की तस्वीर का इस तरह इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है। इसी वजह से वह राठी की नीयत और उनकी कार्यशैली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Prakash Raj Viral Speech: CJP के मंच पर पहुंचे प्रकाश राज, सरकार को घेरा, बोले- गद्दार कहने से डरने वाले नहीं
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब ओरी और ध्रुव राठी के बीच सोशल मीडिया पर इस तरह का टकराव देखने को मिला है। इससे पहले भी दिसंबर 2025 में जब राठी ने फिल्मी सितारों के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट पर एक वीडियो बनाया था, तब भी विवाद हुआ था।
उस वीडियो का शीर्षक 'द फेक ब्यूटी ऑफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़' था, जिसमें अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम लिया गया था। उस समय भी थंबनेल पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फोटो लगाई गई थी, जिसके बाद ओरी ने अपनी दोस्त जाह्नवी कपूर का सपोर्ट किया था।