निधि अग्रवाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

निधि अग्रवाल का नहीं चला बॉलीवुड में सिक्का, पहली फिल्म हो गई फ्लॉप, साउथ में दिखाया एक्टिंग का दम

Nidhhi Agerwal Birthday Special: निधि अग्रवाल ने 2017 में टाइगर श्रॉफ संग मुन्ना माइकल से बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। बॉलीवुड में सफलता न मिलने पर उन्होंने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया।

सोनाली झा
Nidhhi Agerwal Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस निधि अग्रवाल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। निधि का जन्म 17 अगस्त 1993 को हैदराबाद में हुआ और उनका बचपन बेंगलुरु में बीता। मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाली निधि ने बचपन से ही डांस की ट्रेनिंग ली। बैले, कथक और बेली डांस में माहिर निधि को डांस का जुनून अभिनय की दुनिया तक ले आया।

निधि अग्रवाल ने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की, लेकिन उनका दिल हमेशा परफॉर्मिंग आर्ट्स में ही रहा। निधि ने बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन यहां उनकी किस्मत कुछ खास नहीं चली। उन्होंने साल 2017 में फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से डेब्यू किया था, जिसमें उनके अपॉजिट टाइगर श्रॉफ थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इसके बाद निधि को हिंदी फिल्मों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिल पाया।

साउथ इंडस्ट्री में दिखाई एक्टिंग का दम

हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख किया। साल 2018 में तेलुगू फिल्म ‘सव्यासांची’ से उन्होंने साउथ फिल्मों में कदम रखा, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद निधि ने साल 2019 में ‘मिस्टर मजनू’ और ‘इस्मार्ट शंकर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी।

तमिल सिनेमा में दिखा एक्टिंग का जलवा

निधि अग्रवाल ने सिर्फ तेलुगू ही नहीं बल्कि तमिल सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। जनवरी 2021 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘ईश्वरन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई और दर्शकों को उनकी अदाकारी पसंद आई। हालांकि, इसी साल रिलीज हुई उनकी दूसरी तमिल फिल्म ‘भूमि’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और उसे नेगेटिव रिव्यूज का सामना करना पड़ा।

ठुकराया फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन

फिल्मों के अलावा निधि ने कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया। सोनू सूद के साथ गाना साथ क्या निभाओगे और बादशाह के ट्रैक में उनका अंदाज काफी पसंद किया गया। खास बात यह है कि निधि ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने 2019 में एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि वह मानती हैं कि असली खूबसूरती आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में होती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत