राघव जुयाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती ने लिया था राघव जुयाल के लिए बड़ा फैसला, आज हैं पॉपुलर डांसर

राघव जुयाल ने बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के डांस सीखा और डीआईडी 3 में हिस्सा लिया, जहां पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया, लेकिन उनका ऑडिशन वायरल हुआ। मिथुन चक्रवर्ती के फैसले से उनकी लाइफ बदल गई।

सोनाली झा

Raghav Juyal Birthday: डांस और एंटरटेनमेंट की दुनिया में राघव जुयाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को देहरादून में हुआ था। राघव आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। उनके पिता दीपक जुयाल एक वकील हैं और मां अल्का जुयाल एक गृहिणी। राघव ने अपनी स्कूली पढ़ाई दून इंटरनेशनल स्कूल से की और डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। खास बात यह है कि उन्होंने कभी प्रोफेशनल डांस ट्रेनिंग नहीं ली। वह यूट्यूब और टीवी पर वीडियो देखकर ही डांस करना सीखते थे।

राघव को आज लोग ‘क्रॉकरोच’ और ‘स्लो मोशन किंग’ के नाम से जानते हैं। राघव ने अपनी मेहनत, टैलेंट और निरंतर लगन से खुद को टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम तक पहुंचाया है। लेकिन यह सफर आसान नहीं था। राघव जुयाल के लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया था कि उन्हें डीआईडी से रिजेक्ट कर दिया गया था। हालांकि एक वीडियो और मिथुन चक्रवर्ती के एक फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।

डीआईडी 3 से मिली पहचान

राघव को पहचान मिली रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस 3’ से। लेकिन उन्हें ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था। उनका ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने उन्हें वापस लाने की मांग की। यह सुनकर शो के ग्रैंड मास्टर मिथुन चक्रवर्ती ने राघव को वाइल्ड कार्ड एंट्री दिलाई। यहीं से उनकी किस्मत पलटी। वह फिनाले तक पहुंचे और फिर इंडस्ट्री में छा गए।

राघव ने एक्टिंग में आजमाया हाथ

डांस शो में जबरदस्त लोकप्रियता के बाद राघव ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने रिया चक्रवर्ती की फिल्म ‘सोनाली केबल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह रेमो डिसूजा की फिल्म ‘ABCD 2’ में नजर आए। इसके बाद उन्होंने किल और युध्रा में विलेन का किरदार निभाया है। इन दोनों फिल्मों से राघव को काफी लोकप्रियता मिली।

सलमान खान संग किया काम

राघव ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' जबरदस्त एक्टिंग की थी। राघव की कॉमिक टाइमिंग, पर्सनैलिटी और डांस स्टाइल ने उन्हें युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर बना दिया। आज राघव ना सिर्फ डांसर बल्कि होस्ट, एक्टर और पॉपुलर पब्लिक फिगर हैं। उनकी जर्नी यह बताती है कि अगर टैलेंट और आत्मविश्वास हो, तो सोशल मीडिया से भी सपनों की उड़ान भरी जा सकती है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z