-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Siddhant Chaturvedi Lost In Love With Triptii Dimri Dhadak 2 Poster Released
तृप्ति डिमरी के प्यार में खोए सिद्धांत चतुर्वेदी, धड़क 2 का जारी हुआ पोस्टर
- Written By: सोनाली झा
धड़क 2 का पोस्टर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस बार लीड रोल में हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी, जो नई जोड़ी के रूप में दिलों की धड़कन बन चुके हैं।

धड़क 2 का जारी हुआ पोस्टर
Dhadak 2 New Poster Out: बॉलीवुड के युवा सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी एक बार फिर दर्शकों के दिलों की धड़कन बनने आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। बुधवार को फिल्म मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया और साथ ही ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान भी किया है। ‘धड़क 2’ का निर्देशन शाजिया इकबाल कर रही हैं और इसे उन्होंने राहुल बडवेल्कर के साथ मिलकर लिखा है।
‘धड़क 2’ के पोस्टर में एक दमदार डायलॉग लिखा है कि मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो तो लड़ना। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म समाज और प्रेम की टकराहट पर आधारित होगी। पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट 1 अगस्त 2025 बताई गई है, जबकि इसका ट्रेलर 11 जुलाई 2025 को लॉन्च होगा। यह फिल्म साल 2018 में आई ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘धड़क’ की अगली कड़ी मानी जा रही है, जो खुद 2016 की ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक थी।
Do dil. Ek Dhadak.#Dhadak2 trailer out this Friday. Releasing in cinemas on 1st August. pic.twitter.com/lcuEKRaxMJ — Dharma Productions (@DharmaMovies) July 9, 2025
धड़क 2 की नई स्टारकास्ट
‘धड़क 2’ की कहानी और स्टारकास्ट पूरी तरह नई है और फिल्म का ट्रीटमेंट भी पहले से अधिक गंभीर और समाजिक रूप से जागरूक नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 16 कट के बाद UA सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म से गालियों को म्यूट किया गया है और ‘सवर्ण’ जैसे शब्दों को हटाया गया है। यह दर्शाता है कि फिल्म का कंटेंट संवेदनशील सामाजिक मुद्दों से जुड़ा हुआ है।
कब रिलीज होगी धड़क 2
‘धड़क 2’ पहले नवंबर 2024, फिर मार्च 2025 में रिलीज होनी थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन और सेंसर के कारण इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी इस फिल्म के अलावा ‘दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग’ में भी नजर आएंगे जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी और जया बच्चन होंगी। साथ ही वह संजय लीला भंसाली की एक नई फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
ये भी पढ़ें- सलमान खान की दुल्हन बनने वाली थीं संगीता बिजलानी, इस वजह से टूटा था रिश्ता
तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म
विशाल भारद्वाज की अपकमिंग एक्शन फिल्म अर्जुन उस्तारा में तृप्ति डीमरी नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा की हिट फिल्म एनिमल के आधिकारिक सीक्वल एनिमल पार्क में वह लीड रोल में नजर आएंगी। तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में रेस 4 का नाम भी शामिल है। इन सब के अलावा तृप्ति प्रभास की फिल्म स्पिरिट में दिखाई देंगी।
Siddhant chaturvedi lost in love with triptii dimri dhadak 2 poster released
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














