मिलिंद सोमन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कभी चेन स्मोकर थे मिलिंद सोमन, एक फैसले ने बदल दी जिंदगी और बन गए फिटनेस आइकॉन

Milind Soman Birthday Special: मिलिंद सोमन ने कभी दिन में 30 सिगरेट पीने की अपनी बुरी आदत पर जीत हासिल की। आज वे अपनी शानदार फिटनेस के बल पर देश भर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।

यति सिंह

Highlights

  • मिलिंद सोमन एक समय दिन में करीब 30 सिगरेट पीने की लत के शिकार थे।

  • उन्होंने साल 2004 में स्मॉकिंग छोड़ने का फैसला किया।

  • सिगरेट छोड़ने के बाद दौड़ना, तैराकी और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल किया।

Milind Soman Fitness Journey: बॉलीवुड के जाने-माने मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन का नाम फिटनेस आइकन की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उनका जन्म 4 नवंबर 1965 को हुआ था और आज भी वे अपनी गजब की शारीरिक बनावट और सेहत के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।

उम्र के इस पड़ाव पर भी जिस तरह से वे खुद को फिट रखते हैं, उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमेशा फिटनेस का संदेश देने वाले यह एक्टर कभी अपनी खराब जीवनशैली के कारण गंभीर रूप से बुरी आदतों के शिकार हुआ करते थे?

धूएं के बादलों में घिरी थी कभी जिंदगी

एक समय ऐसा भी था जब मिलिंद सोमन की दिनचर्या में सिगरेट एक जरूरी हिस्सा बन चुकी थी। वे इतने बड़े चेन स्मोकर थे कि 1 दिन में करीब 30 सिगरेट आसानी से फूंक जाया करते थे। काम का दबाव, ग्लैमर की दुनिया की चमक-दमक और उस समय की जीवनशैली ने उन्हें इस बुरी लत का पूरी तरह से गुलाम बना लिया था।

सुबह की शुरुआत से लेकर रात होने तक सिगरेट उनका साथ नहीं छोड़ती थी। शरीर अंदर से खोखला हो रहा था और तबीयत पर इसके बुरे प्रभाव साफ नजर आने लगे थे, लेकिन इस आदत को छोड़ पाना उनके लिए आसान नहीं था।

जब एक फैसले ने बदल दी उनकी पूरी दुनिया

जिंदगी में बदलाव तब आया जब उन्होंने खुद से एक सख्त सवाल पूछा और अपनी इस लत को छोड़ने का दृढ़ संकल्प लिया। साल 2004 का वह दौर था जब उन्होंने एक झटके में स्मॉकिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सिगरेट छोड़ने का यह सफर उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा होगा, लेकिन उनकी मजबूत इच्छाशक्ति ने आखिरकार जीत हासिल कर ली।

मिलिंद सोमन

फिटनेस को बनाया जिंदगी का लक्षय

सिगरेट छोड़ने के बाद मिलिंद सोमन ने दौड़ने, तैराकी करने और नियमित रूप से कसरत करने को अपनी दिनचर्या का मुख्य हिस्सा बना लिया। उन्होंने मैराथन दौड़ना शुरू किया और धीरे-धीरे देश-विदेश में होने वाली मुश्किल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी सहनशक्ति का लोहा मनवाया।

आज वे बिना किसी दिखावे के नेचुरल तरीकों से खुद को फिट रखते हैं। उनका यह अनुशासन केवल जिम तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके खान-पान और विचारों में भी झलकता है।

आज के युवाओं के लिए फिटनेस आइकन

मिलिंद सोमन की यह जर्नी सिर्फ एक बॉलीवुड एक्टर की कहानी नहीं है, बल्कि यह हर उस इंसान के लिए एक बड़ा सबक है जो अपनी किसी बुरी आदत से परेशान है। यह इस बात का प्रमाण है कि उम्र महज एक आंकड़ा है और यदि इरादे पक्के हों तो किसी भी मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकला जा सकता है।

विजय सेतुपति के साथ आए नजर

हाल ही में मिलिंद सोमन अपनी तमिल वेब सीरीज 'काटन' में नजर आए। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ जाने-माने अभिनेता विजय सेतुपति भी अहम भूमिका निभाई। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर दर्शकों के बीच स्ट्रीम की गई।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें